एक बार खाया तो भूल नहीं पाएंगे, बस्तर की देसी ‘केउ कांदा’ सब्जी का स्वाद, मिनटों में होती तैयार – Chhattisgarh News
Last Updated:
Keu Kand ki Sabzi: बस्तर की पारंपरिक थाली में केउ कांदा की सब्जी का खास स्थान है. जमीन में उगने वाला यह देसी कांदा स्वाद में लाजवाब और बनाने में बेहद आसान होता है. बस्तर में केउ की सब्जी और चटनी दोनों बड़े चाव से खाई जाती हैं.
बस्तर. केउ की सब्जी बेहद स्वादिष्ट लगती है. बस्तर में केउ की सब्जी को काफी पसंद किया जाता है. केउ एक प्रकार का जमीन में उगने वाला कांदा होता है. बस्तर के लोग इस कांदा को काफी पसंद करते हैं. वहीं, इस कांदा की सब्जी बेहद ही स्वादिष्ट लगती है. आप इन स्टेप्स को अपनाकर घर में केउ कांदा की सब्जी बना सकते हो. अगर आप इस सब्जी का स्वाद एक बार लेंगे तो हमेशा इस सब्जी स्वाद हमेशा जुबान पर रहेगा.
बस्तर में केउ कांदा की चटनी बनाई जाती है. इसके अलावा इसकी सब्जी भी बनाई जाती है. यह सब्जी आसानी से बन जाती है. वहीं, इस सब्जी को बनाना कोई झंझट का काम भी नहीं है. कुछ ही मिनटों में यह सब्जी तैयार हो जाती है. बस्तर में इस सब्जी में इमली का घोल भी डाला जाता है, जिसके कारण इसका स्वाद कमाल का लगता है. बस्तर में केउ की सब्जी को कम मसालों के साथ तैयार किया जाता है. इस सब्जी को खाने के बाद बार-बार खाने का मन करेगा.
केउ की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
केउ कटी हुई -100 ग्राम, प्याज कटी हुई – एक, हल्दी पाउडर -1/4 छोटी चम्मच, मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच, तेल -1 0 मिलीलीटर
केउ की सब्जी बनाने की विधि
केउ की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में तेल गर्म कर लीजिए. जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें कटी हुई प्याज और मिर्च डालकर भूनिए. जब प्याज और मिर्च अच्छी तरह भुन जाएं, तो केउ की कटी हुई सब्जी डालकर पकाइए. थोड़ी देर बाद इसमें हल्दी, मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर पकाइए. इसके बाद कटा हुआ टमाटर डालकर पकाएं. अब थोड़ी देर बाद इसमें इमली का पानी डालकर पकाइए. जब सभी सब्जियां अच्छी तरह पक जाएं, तो इसे उतार लीजिए. अब तैयार है केउ की देशी सब्जी. आप इसे चावल या रोटी के साथ परोस सकते हैं.
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें