WPL 2026 DC Women vs MI Women highlights Cricket Score: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 13वें मैच में दिल्ली ने मुंबई को हराया
Delhi Capitals vs Mumbai Indians WPL 2026 highlights Cricket Score: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. मुकाबले में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मुंबई पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 154 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में जेमिमा रोड्रिग्स की फिफ्टी के साथ लिजेल ली और शेफाली वर्मा की दमदार बैटिंग से दिल्ली ने एक रहते 7 विकेट मैच को अपने नाम कर लिया.
दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम: शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कप्प, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, स्नेह राणा, लुसी हैमिल्टन, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, अलाना किंग, तानिया भाटिया, चिनेले हेनरी, ममता मादीवाला, दीया यादव.
मुंबई इंडियंस महिला टीम: हेले मैथ्यूज, सजीवन सजना, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला केरी, गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, नल्ला क्रांति रेड्डी, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनीम इस्माइल, मिल्ली इलिंगवर्थ, पूनम खेमनार, सैका इशाक, राहिला फिरदौस.
January 20, 202623:05 IST
DC vs MI Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से जीता मैच
वूमेंस प्रीमियर लीग का 13 वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई को निर्धारित 20 ओवर के खेल में 154 रन के स्कोर पर रोक दिया. इसके जवाब में दिल्ली ने एक ओवर पहले लक्ष्य को हासिल कर 7 विकेट से मैच को अपने नाम किया.
January 20, 202622:38 IST
DC vs MI Live Cricket Score: 15 ओवर का खेल हुआ समाप्त
मुंबई के खिलाफ वूमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली की टीम 155 रनों के लक्ष्य का पीछा तरते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं. ऐसे में आखिर के 5 ओवरों का खेल रोमांचक हो गया है.
January 20, 202622:14 IST
DC vs MI Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स की मैच पर मजबूत पकड़
महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने धमाकेदार शुरुआत की है. 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 10 ओवर के खेल में 1 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं. दिल्ली के लिए एकमात्र विकेट शेफाली वर्मा के रूप में गिरा है. वहीं टीम के लिए लिजेल ली तूफानी बैटिंग कर रही हैं.
January 20, 202621:48 IST
DC vs MI Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स की तूफानी शुरुआत
वूमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने तूफानी शुरुआत की है. शेफाली वर्मा और लिजेल ली ने पहले पांच ओवर के खेल में बिना किसी नुकसान के दिल्ली के लिए 44 रन जोड़े.
January 20, 202621:27 IST
DC vs MI Live Cricket Score: चौके के साथ शेफाली ने खोला खाता
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के शेफाली वर्मा ने चौके के साथ अपना खाता खोला है. मुंबई के लिए शबनम इस्माइल गेंदबाजी में शुरुआत की हैं.
January 20, 202621:09 IST
WPL 2026 DC vs MI Live: नैट साइवर-ब्रंट की मदद से मुंबई ने बनाए 154 रन
नैट साइवर-ब्रंट की नाबाद 65 रनों की दमदार पारी से मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 155 रनों का मुश्किल लक्ष्य रखा है. मुंबई के लिए हरमनप्रीत कौर ने भी 41 रनों का अहम योगदान दिया.
January 20, 202621:02 IST
DC vs MI Live Cricket Score: नैट साइवर-ब्रंट की फिफ्टी पूरी
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गिरते हुए विकेट के बीच मुंबई इंडियंस के लिए नैट साइवर-ब्रंट ने दमदार पारी खेली है. नैट साइवर-ब्रंट मुंबई के लिए अपनी फिफ्टी पूरी की है.
January 20, 202620:56 IST
WPL 2026 DC vs MI Live: मुंबई इंडियंस की आधी टीम आउट
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही मुंबई इंडियंस की आधी टीम आउट हो गई है. मुंबई को 134 रन के स्कोर पर 5वां झटका लगा है. इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने दमदार वापसी की है.
January 20, 202620:34 IST
DC vs MI Live Cricket Score: हरमनप्रीत कौर 41 रन बनाकर हुईं आउट
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हरमनप्रीत कौर को तीसरा झटका लगा है. हरमनप्रीत कौर 99 रन के स्कोर पर 41 रन बनाकर आउट हुईं हैं.
January 20, 202620:16 IST
DC vs MI Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की फिफ्टी हुई पूरी
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी मुंभई इंडियंस ने 10 ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है. टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाल लिया है.
January 20, 202619:54 IST
DC vs MI Live Cricket Score: मुंबई को 21 रन पर लगा दूसरा झटका
दिल्ली के खिलाफ मुंबई इंडियंस की पारी लड़खड़ा गई है. टीम ने 21 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया है. ओपनर बल्लेबाज हेली मैथ्यूज 12 रन बनाकर हुईं आउट. मैथ्यूज को मैरिजेन कैप ने बोल्ड किया.
January 20, 202619:48 IST
DC vs MI Live Cricket Score: मुंबई को लगा पहला झटका
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 21 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा है. दिल्ली की नंदनी शर्मा ने सजीवन सजना को बोल्ड कर टीम को सफलता दिलाई है. सजीवन सजना 9 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुईं.
January 20, 202619:31 IST
DC vs MI Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 13वें मैच में मुंबई की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. मुंबई के लिए हेली मैथ्यूज और सजीवन सजना पारी की शुरुआत कर रही हैं.
January 20, 202619:25 IST
DC vs MI Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की नजर है टॉप
मुंबई इंडियंस की इस मैच में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने की कोशिश होगी. मुंबई अभी तक खेले गए अपने 5 मैच से 3 में जीत हासिल की है और वह दूसरे पाएदान पर काबिज है.
January 20, 202619:23 IST
DC vs MI Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स के लिए है अहम मैच
मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का ये मुकाबला काफी अहम है. दिल्ली का टूर्नामेंट में ये चौथा मैच. अब तक टीम को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है और वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है. ऐसे में दिल्ली के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करना जरूरी है.
January 20, 202619:22 IST
WPL 2026 DC vs MI Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI
हेली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), निकोला केरी, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा.
January 20, 202619:21 IST
WPL 2026 DC vs MI Live: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI
शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिज़ैन कप्प, दीया यादव, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, लुसी हैमिल्टन, श्री चरणी, नंदनी शर्मा.
January 20, 202619:20 IST
WPL 2026 DC vs MI Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस, जीता है. जेमिमा ने टॉस जीतकर मुंबई की कप्तान हरमप्रीत कौर को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है.
January 20, 202619:19 IST
WPL 2026 DC vs MI Live: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मैच दिल्ली और मुंबई के बीच
वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडिंस के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है.