शहरों तक पहुंचा बस्तर का देसी जायका, घर पर ऐसे बनाएं केउ की चटनी – Chhattisgarh News

Share to your loved once


Last Updated:

Keu chutney recipe bastar style : बस्तर के केउ चटनी काफी स्वादिष्ट लगती है. यह नामक और मिर्च के साथ देशी तरीके तैयार होती है. आप इन स्टेप्स को फॉलो करके केउ की चटनी बना सकते है. 

बस्तर : बस्तर की पारंपरिक सब्जियों की बात करें तो केउ की चटनी काफी फेमस है. केउ एक प्रकार का कांदा होता है, जिसे बस्तर के लोग केउ की चटनी और सब्जी को काफी पसंद करते हैं. यह जमीन में उगने वाला कांदा है. बस्तर में इस कांदे से सब्जी और चटनी दोनों बनाई जाती हैं. इस कांदे की सब्जी और चटनी बेहद ही स्वादिष्ट लगती है.आप भी इन स्टेप्स को फॉलो करके अपने घर के लोगों को केउ की चटनी का स्वाद चखा सकते हैं.

मंडिया लोग बड़े चाव से खाते

बस्तर में इस चटनी को काफी पसंद किया जाता है. इस चटनी को नमक और मिर्च के साथ देशी तरीके से तैयार किया जाता है. वहीं इस चटनी को बस्तर के मंडिया लोग बड़े चाव से खाते हैं. बस्तर में अलग-अलग प्रकार की कई चटनियां बनाई जाती हैं. इस चटनी को एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का मन करेगा, और इस चटनी को आपके घर वाले खाने के बाद तारीफ करते नहीं थकेंगे. अगर आप सिलबट्टे में बनाएंगे तो इसका स्वाद जबरदस्त लगेगा. अगर आप शहरों में रहते है तो मिक्सी को में भी इस चटनी को तैयार कर सकते है. इस कांदा में आयुर्वेदिक गुण होते है.  इस कारण भी इस सब्जी को बेहद पसंद करते  है.

केउ की चटनी बनाने के लिए सामग्री
केउ – कटी हुई, नमक स्वाद अनुसार, अदरक – छोटी सी, तीन कली, हरी मिर्च – तीन

 केउ की चटनी बनाने की विधि

केउ की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले सिलबट्टे में नमक और मिर्च डालकर अच्छे से पीस लीजिए. इसके बाद अदरक-लहसुन डालकर अच्छे से पीस लीजिए. जब अदरक-लहसुन पिस जाए, तो इसमें कटी हुई केउ डालकर अच्छे से पीस लीजिए. लगभग पांच मिनट अच्छे से पीसे, जब सभी चीजें अच्छे से पिस जाएं, तो केउ की चटनी तैयार है.आप इसे रोटी, चावल या बस्तर की फेमस मंडिया पेज के साथ पीसकर खा सकते हैं.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

homelifestyle

शहरों तक पहुंचा बस्तर का देसी जायका, घर पर ऐसे बनाएं केउ की चटनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP