इस एक्ट्रेस ने दी माधुरी दीक्षित को टक्कर, मगर जमकर किया ‘फूहड़’ गानों पर डांस, खूब तड़पाए जवां दिल – Juhi chawla who married jay mehta known bollywood mismatched odd couple dance in double meaning hindi songs darwaja khula chod aayi 2 movies disaster

Share to your loved once


Last Updated:

माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड को डांसिंग क्वीन के नाम से जाना जाता है. 90 के दशक में दिल, बेटा, दिल तेरा आशिक, साजन, और खलनायक जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय और डासिंग स्किल का लोहा मनवाया. इन फिल्मों की कामयाबी ने उन्हें बॉलीवुड की नंबर वन हीरोइन बना दिया. हालांकि माधुरी दीक्षित के ‘चोली के पीछे’ गाने को अश्लील माना गया. खलनायक फिल्म के इस गाने को लेकर जमकर कंट्रोवर्सी हुई थी. माधुरी के स्टारडम को टक्कर श्रीदेवी दे रही थीं. एक और एक्ट्रेस माधुरी के बराबर ही फिल्मों में सक्रिय थी. 1984 में पूर्व मिस इंडिया का खिताब जीता था. सुपरहिट फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस एक्ट्रेस ने 1994-95 के दौरान तीन ऐसे फूहड़ गानों में डांस किया, जिनके बोल आपत्तिजनक थे. ये गाने कौन से थे, फिल्में कौन सी थीं, और वो एक्ट्रेस कौन सी थी, आइये जानते हैं……….

इस एक्ट्रेस ने दी माधुरी दीक्षित को टक्कर, मगर जमकर किया 'फूहड़' गानों पर डांसबॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने दो साल के अंतराल में तीन अश्लील गानों पर डांस किया….

मुंबई. 90 के दशक में माधुरी दीक्षित और श्री देवी के बीच स्टारडम की रेस रही. इस रेस में एक नाम ऐसी अभिनेत्री का भी था जिसने 1988 में बॉलीवुड में एंट्री. पहली फिल्म से तहलका मचा दिया. अपनी भोली-भारी सूरत और प्यारी सी मुस्कान से फैंस के दिल में जगह बनाई. यह एक्ट्रेस जूही चावला थीं. माधुरी दीक्षित ने जहां दिल, बेटा, साजन जैसी फिल्मों से अपनी दावेदारी मजबूत की. माधुरी दीक्षित की एक फिल्म ‘खलनायक’ 1993 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के एक गाने ‘चोली के पीछे क्या है’ ने धूम मचा दी थी. 1 करोड़ से ज्यादा ऑडियो कैसेट सिर्फ 1 हफ्ते में बिक गए थे. इस गाने में माधुरी दीक्षित ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी. वहीं जूही चावला ने 1994-95 में ऐसे कुछ ऐसी फिल्में की जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं. इन फिल्मों के गाने बहुत ही फूहड़ किस्म के थे. इतने फूहड़ कि उनके बोल लिखे नहीं जा सकते. ये फिल्में थीं : अंदाज, ईना मीना डीका और नाजायज.

सबसे पहले बात करते हैं अंदाज फिल्म की जिसे 8 अप्रैल 1994 को रिलीज किया गया था. डायरेक्टर डेविड धवन थे. यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी. फिल्म में अनिल कपूर, जूही चावला, करिश्मा कपूर और कादर खान लीड रोल में थे. यह एक तमिल फिल्म का रीमेक थी. यह उस साल की 13वीं सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्म थी. फिल्म का म्यूजिक बप्पी लाहिरी ने दिया था. गीतकार इंदीवर थे. फिल्म में कुछ 7 गाने थे. इसके फूहड़ गानों में ‘लैला बिचारी क्या करती, नजरिया मजनू से लड़ गई’, ‘ये मालगाड़ी तू…’ जैसे गाने शामिल थे. कुछ तो इतने अश्लील और डबल मीनिंग थे कि उन्हें लिखा भी नहीं जा सकता. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म एवरेज ही रही थी.

इस लिस्ट में दूसरा नाम ‘ईना मीना डीका’ फिल्म का है जिसे 12 जुलाई 1994 में रिलीज किया गया था. यह एक कॉमेडी फिल्म थी जिसका डायरेक्शन डेविड धवन ने ही किया था. प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन थे. फिल्म में विनोद खन्ना, ऋषि कपूर और जूही चावला लीड रोल में थे. यह फिल्म पूरी तरह से 1989 की हॉलीवुड फिल्म थ्री फ्यूगेटिव्स पर बेस्ड थी. म्यूजिक आनंद मिलिंद का था. गीतकार समीर अनजान थे. फिल्म का सबसे बदनाम गाना ‘सैंया के साथ मड़इया में, बड़ा मजा आए रजइया में’ था. यह गाना ऋषि कपूर- जूही चावला पर फिल्माया गया था. यह फिल्म भी फ्लॉप रही थी.

इस लिस्ट में तीसरा नाम नाजायज फिल्म का है जो कि 17 मार्च 1995 को रिलीज हुई थी. फिल्म में अजय देवगन, नसीरुद्दीन शाह, जूही चावला, दीपक तिजोरी और गुलशन ग्रोवर लीड रोल में थे. इस फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था. प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट थे. म्यूजिक अनु मलिक का था. स्टोरी जय दीक्षित ने लिखी थी. फिल्म का एक गाना ‘दरवज्जा खुला छोड़ आई’ के बोल डबल मीनिंग वाले थे. जूही चावला ने इस गाने पर परफॉर्म किया था. यह फिल्म भी एवरेज ही रही थी. इस तरह से जूही चावला ने सिर्फ दो साल के अंतराल में तीन ऐसे फूहड़ गानों पर परफॉर्म किया, जिसकी उम्मीद उनके प्रशंसकों को भी नहीं थी.

About the Author

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

homeentertainment

इस एक्ट्रेस ने दी माधुरी दीक्षित को टक्कर, मगर जमकर किया ‘फूहड़’ गानों पर डांस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP