फिरोज गांधी का वो पुराना लाइसेंस… जिसे हाथ में लेते ही भर आईं राहुल की आंखें, जानें कैसे मिला यह खजाना
Last Updated:
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान रायबरेली प्रीमियर लीग की एक टीम के मालिक विकास सिंह ने मंच पर राहुल गांधी को एक छोटी पुस्तक सौंपी, जिसके भीतर उनके परिवार की यह अनमोल विरासत फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस संरक्षित था.
रायबरेली में राहुल गांधी को मिला अनमोल तोहफा.रायबरेलीः एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी को यहां एक परिवार ने उनके दादा फिरोज गांधी का ऐतिहासिक ड्राइविंग लाइसेंस सौंपा. यह दुर्लभ धरोहर लंबे समय से परिवार द्वारा सहेजकर रखी गई थी. लाइसेंस हाथ में लेते ही राहुल गांधी भावुक हो गए और उन्होंने तत्काल इसकी तस्वीर खींचकर अपनी मां सोनिया गांधी को व्हाट्सऐप के माध्यम से भेजी. दरअसल, राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस से आईटीआई के पास स्थित राजीव गांधी स्टेडियम पहुंचे थे, जहां रायबरेली प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया जा रहा था.
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान रायबरेली प्रीमियर लीग की एक टीम के मालिक विकास सिंह ने मंच पर राहुल गांधी को एक छोटी पुस्तक सौंपी, जिसके भीतर उनके परिवार की यह अनमोल विरासत फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस संरक्षित था. मंच पर लाइसेंस सौंपते समय राहुल गांधी काफी भावुक नजर आए और कुछ देर तक उसे ध्यान से उलट-पलट कर देखते रहे. इस मौके पर मंच साझा कर रहे अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भी इस घटना की पुष्टि की.
लाइसेंस सौंपने वाले विकास सिंह ने फोन पर बताया कि यह लाइसेंस उन्हें उनके ससुर ने सौंपा था और निर्देश दिया था कि इस अमानत को गांधी परिवार के सदस्य तक पहुंचाया जाए. विकास सिंह के अनुसार, फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के निर्माण के दौरान यह लाइसेंस उन्हें मिला था, जिसे उन्होंने वर्षों तक संजोकर रखा और आज सही हाथों में सौंपने का अवसर मिला. हालांकि विकास सिंह फिरोज गांधी के लाइसेंस की सामने से ही फोटो दे सके. लेकिन लाइसेंस देने की पुष्टि अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने जरूरी की है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें