‘मुस्लिम होने से काम नहीं मिल रहा, तो वापस हिंदू बन जाएं एआर रहमान’, अनुप जलोटा ने म्युजिशियन पर साधा निशाना

Share to your loved once


Last Updated:

एआर रहमान ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में बदले महौल के बारे में बात की. उन्होंने पावर का शिफ्ट कहा और बताया कि उन्हें बॉलीवुड से कम्युनल फीलिंग आती हैं. इस बयान पर खूब विवाद हो रहा है. कंगना रनौत समेत कई कलाकारों और मेकर्स ने उनकी आलोचना की. अब अनुप जलोटा ने उन्हें धर्म बदलने की बात की नसीहत दी है.

ख़बरें फटाफट

'मुस्लिम होने से काम नहीं मिल रहा, तो फिर हिंदू बन जाएं एआर रहमान', अनुप जलोटाअनुप जलोटा ने आर रहमान के बयान पर प्रतिक्रिया दी.

मुंबई. एआर रहमान ने हाल में बॉलीवुड में ‘कम्युनल’ फील करने वाला बयान दिया. एआर रहमान के बयान से म्युजिक और फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है. इसके साथ ही आमजन और एक्टर्स की भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इसी बीच गायक अनूप जलोटा ने रहमान को एक बेहद चौंकाने वाली सलाह दे दी है. उन्होंने कहा कि अगर रहमान को लगता है कि मुसलमान होने की वजह से उन्हें फिल्मों में संगीत देने का काम नहीं मिल रहा, तो वे वापस हिंदू धर्म अपनाएं और फिर कोशिश करें.

आईएएनएस के मुताबिक अनूप जलोटा ने एआर रहमान के बैकग्राउंड का जिक्र करते हुए बताया कि एआर रहमान पहले हिंदू थे और बाद में उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया. इसके बाद भी उन्होंने संगीत जगत में खूब काम किया, नाम कमाया और लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई. लेकिन अगर रहमान को अब ऐसा विश्वास है कि उनके धर्म की वजह से अवसर कम हो रहे हैं, तो उन्हें अपना पुराना धर्म अपनाने के बारे में सोचना चाहिए.

अनुप जलोटा ने दी फिर से धर्म बदलने की नसीहत

अनुप जलोटा ने कहा, “अगर उन्हें इस बात का विश्वास है कि हमारे देश में मुसलमान होने की वजह से उनको फिल्में नहीं मिल रही, म्यूजिक देने के लिए, तो वो फिर से हिंदू हो जाएं. तो, उनको यह विश्वास होना चाहिए कि उनको हिंदू होने से फिर से फिल्में मिलनी शुरू हो जाएंगी. यही तो रहमान के मतलब का सार है. इसलिए मेरा सुझाव है कि वे हिंदू बनकर ट्राई करें और देखें कि क्या फिर से उन्हें फिल्म प्रोजेक्ट्स मिलने लगते हैं या नहीं.”

एआर रहमान को फिल्म इंडस्ट्री में मिल रहा कम काम

एआर रहमान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि पिछले 8 सालों में फिल्म इंडस्ट्री में उनके काम में कमी आई है. इसका कारण उन्होंने पावर शिफ्ट बताया, जहां अब क्रिएटिव नहीं बल्कि गैर-क्रिएटिव लोग फैसले ले रहे हैं. उन्होंने संकेत दिया कि यह बदलाव “कम्युनल थिंग” से भी जुड़ा हो सकता है.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

‘मुस्लिम होने से काम नहीं मिल रहा, तो फिर हिंदू बन जाएं एआर रहमान’, अनुप जलोटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP