Babar Azam dismissed duck for Sydney Sixers: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सिडनी सिक्सर्स के लिए क्वालीफायर मैच में शून्य पर आउट हो गए.

Share to your loved once


Last Updated:

Babar Azam dismissed on duck: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज बाबर आजम का बिग बैश लीग में मुश्किलें खत्म नहीं हुई है. पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ क्वालिफायर मैच में बाबर आजम सिडनी सिक्सर्स के लिए पारी की शुरुआत करते हुए शून्य पर आउट हो गए. इस पूरे टूर्नामेंट में बाबर आजम टीम के लिए लगातार फेल हुए हैं.

बाबर ने पाकिस्तान का नाम मिट्टी में मिला दिया, क्रिकेट में कलंक बना फर्जी किंगबाबर आजम क्वालीफायर मैच में शून्य पर हुए आउट

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए बीबीएल 2025-26 बुरे सपने की तरह हो गया है. पहली बार इस लीग में खेल रहे बाबर सिडनी सिक्सर्स के लिए बुरी तरह से फेल रहे हैं. हालांकि, सिडनी सिक्सर्स ने बाबर को लगातार मौके दिए, लेकिन एक भी मैच में वह अपनी छाप नहीं छोड़ पाए. बाबर का ऐसा ही हाल टूर्नामेंट के क्वालीफायर मैच में भी हुआ. क्वालीफायर में सिडनी सिक्सर्स की भिड़ंत पर्थ स्कॉर्चर्स से हुई.

स्कॉर्चर्स के खिलाफ सिडनी के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे बाबर आजम दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले स्टंप आउट हो गए. इस तरह बाबर ने फिर से सिडनी सिक्सर्स को निराश किया. इससे पहले भी बाबर आजम बल्लेबाजी में लगातार फ्लॉप रहे. बाबर आजम के प्रदर्शन की बात करें टूर्मामेंट में वह तक कुल 11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 103.06 की मामूली औसत से 202 रन बनाए. उनकी इस निराशाजनक प्रदर्शन के लिए खूब आलोचना भी हो रही है.

क्वालीफायर में हार गई सिडनी सिक्सर्स

बाबर की निराशाजनक खेल के कारण क्वालिफायर मैच में सिडनी सिक्सर्स को बुरी तरह से हार मिली. मैच में पर्थ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी के सामने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन का स्कोर खड़ा किया था. पर्थ के लिए मैच में फिन एलन ने बेहतरीन 49 रनों की पारी खेली. इसके अलावा एश्टन टर्नर ने 29 और झाय रिर्चडसन ने 20 रन बनाए. गेंदबाजी में सिडनी के लिए बेन ड्वार्शुइस, मिचेल स्टार्क, जेक एडवर्ड्स ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

पर्थ के 147 रन के जवाब में सिजनी की 99 रन के स्कोर पर सिमट गई. सिडनी के लिए एक बार फिर सबसे ज्यादा स्टीव स्मिथ ने 37 रनों की पारी खेली. स्मिथ के अलावा टीम का और कोई भी खिलाड़ी रन नहीं बना पाया, जिसके कारण सिडनी को क्वालीफायर मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा. पर्थ की तरफ से गेंदबाजी में माहिल ब्रेडमैन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि कूपर कोनली और डेविड पाइने ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

बाबर ने पाकिस्तान का नाम मिट्टी में मिला दिया, क्रिकेट में कलंक बना फर्जी किंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP