Daily lucky tarot reading horoscope 21 January 2026 | Daily Lucky Tarot Horoscope | दैनिक लकी टैरो राशिफल 21 जनवरी 2026 | गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन बना शुभ योग का गजब संयोग, धनु समेत 5 राशियों को मां भुवनेश्वरी की कृपा से मिलेगा धन-संपत्ति का लाभ
Daily Lucky Tarot Horoscope 21 January 2026: कल जनवरी की 21 तारीख है और इस दिन गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन की पूजा की जाएगी. बुधवार का दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश और मां भुवनेश्वरी या मां त्रिपुरसुंदरी की पूजा की जाती है. साथ ही इस दिन चंद्रमा रवि योग, चतुर्ग्रही योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. कल बन रहे शुभ योग का फायदा सिंह, धनु, कुंभ समेत 5 टैरो कार्ड्स राशिफल वालों को मिलने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वालों को कल किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है और प्रतीयोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समचाार सुनने को मिल सकता है. आइए जानते हैं गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन इन टैरो कार्ड्स राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष (आठ ऑफ़ पेंटाकल्स) का टैरो राशिफल (Mesh Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन मेष राशि वालों को माता रानी क कृपा से कई समस्याओं से राहत मिलेगी और मानसिक तनाव भी काम होगा. नौकरी पेशा जातकों की ऑफिस में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होती जाएंगी और आपके सभी टारगेट पूरे भी हो जाएंगे. बच्चों की शिक्षा में चल रही परेशानियां भी कम होंगी और पढ़ाई-लिखाई में एकाग्रता बढ़ेगी. मेष राशि वालों के लिए कल धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
मिथुन (द डेविल) का टैरो राशिफल (Leo Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन मिथुन राशि वालों को माता रानी की कृपा से विवादों से मुक्ति मिलेगी और अगर कर्ज में फंसे हुए हैं तो धन प्राप्ति के मार्ग भी मिलेंगे. मिथुन राशि वालों को कल किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है और रिश्तेदारी में अगर टेंशन चल रही है तो वह भी बातचीत के माध्यम से कम होती जाएगी. बड़े-बुजुर्गों का सपोर्ट आपको काम ठीक से पूरा करने में मदद कर सकता है और आपमें से कुछ लोगों को नई नौकरी भी मिल सकती है.
सिंह (जजमेन्ट) का टैरो राशिफल (Leo Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन सिंह राशि वालों पर माता रानी की विशेष कृपा बनी रहेगी और इस समय आपकी राशि के स्वामी सूर्य मकर राशि में शुक्र, बुध, मंगल के साथ विराजमान भी हैं, जिससे आपको जीवन के सभी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. आपकी वाणी में मधुरता आएगी और अपनी वाणी से कई प्रतिष्ठित लोगों को प्रभावित भी कर पाएंगे. आपके कारोबार में भी फायदा होता जाएगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कल आपको बच्चे और माता-पिता की सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा.
धनु (द एम्परर) का टैरो राशिफल (Dhanu Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन धनु राशि वालों के जीवन में नए सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे. धनु राशि वालों को कल सुबह से ही शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे. अगर आप काफी समय से मकान व वाहन खरीदना चाहते हैं तो नवरात्रि के तीसरे दिन आपकी यह इच्छा माता रानी की कृपा से पूरी होगी. किसी अच्छी जगह आपको निवेश करने का मौका भी मिलेगा, जिससे भविष्य में फायदा होगा. वहीं जो लोग काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनको कल करियर की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है.
कुंभ (थ्री ऑफ स्वोर्ड्स) का टैरो राशिफल (Aquarius Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन कुंभ राशि वाले कुछ नए लोगों से मिल सकते हैं, जिससे जान-पहचान बढ़ेगी और उनकी मदद से आपके कई अटके हुए सरकारी कार्य पूरे भी होंगे. धार्मिक कामों की तरफ आपका झुकाव बढ़ सकता है और आप पुरानी यादों से आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे. प्रतीयोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कल शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपकी मेहनत सफल होगी. कुंभ राशि वालों को कल नया बिजनेस शुरू करने का मौका मिल सकता है.