How much Rohit Sharma Virat Kohli get dropped from A plus: बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर एक बड़ा बदलाव हो रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा को इससे कितना नुकसान होगा.

Share to your loved once


Last Updated:

Virat Kohli-Rohit Sharma BCCI central contract: बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से A+ कैटेगरी को हटाया जा रहा है. अभी इस कैटेगरी में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज शामिल थे. इस कैटेगरी में शामिल खिलाड़ी को बीसीसीआई की तरफ से सबसे ज्यादा सैलरी मिलती थी. ऐसे में अब विराट कोहली और रोहित शर्मा को इससे काफी नुकसान होने वाला है.

A+ सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से निकाले जाने से रोहित-विराट को अब कितनी सैलरी मिलेगी?विराट और रोहित को ए प्लस कैटेगरी से हटाया जाएगा

नई दिल्ली: टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई जल्द ही नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर सकती है. बीसीसीआई के मौजूदा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुल चार A+, A, B और C कैटेगरी है. सभी कैटेगरी के लिए अलग-अलग सैलरी तय है. इसमें A+ में शामिल खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा सालाना 7 करोड़ रुपए मिलते हैं. फिलहाल इस कैटेगरी में विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं, लेकिन अब बीसीसीआई A+ कैटेगरी को खत्म करने की प्लानिंग कर रहा है.

ऐसे में साफ है कि अगर बीसीसीआई इस कैटेगरी को खत्म करती है तो फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को दूसरे कैटेगरी में डाला जाएगा. इन दोनों दिग्गजों का सिर्फ कैटेगरी ही नहीं बदलेगा, बल्कि सैलरी में भी भारी नुकसान होगा. ऐसे में आइए जानते हैं, A+ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से निकाले जाने के बाद विराट और रोहित को बीसीसीआई से मिलने वाली सैलरी में कितना नुकसान होगा.

क्यों बदलेगा रोहित-विराट का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट?

बीसीसीआई की तरफ से A+ कैटेगरी को खत्म किए जाने को लेकर ये सवाल उठ रहा है कि आखिरी इसकी जरूरत क्या है? दरअसल कैटेगरी को खत्म करने के पीछे की वजह विराट कोहली और रोहित शर्मा का सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलना है. अमूमन इस कैटेगरी में उन खिलाड़ियों को रखा जाता है जो सीनियर होने के साथ-साथ तीनों फॉर्मेट में खेल रहे होते हैं. वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. रविंद्र जडेजा भी टी20 से संन्यास ले चुके हैं और वनडे फॉर्मेट में उनका भविष्य अधर में हैं. ऐसे में सिर्फ जसप्रीत बुमराह बच जाते हैं. यही कारण है कि बीसीसीआई A+ कैटेगरी को खत्म करने पर विचार कर रही है.

किस कैटेगरी में शामिल किए जा सकते हैं विराट?

A+ कैटेगरी से निकाले जाने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी को B में शामिल किए जाने की सबसे ज्यादा संभावना है. इसके पीछे की वजह भी इन दोनों का सिर्फ एक फॉर्मेट में ही खेलना है. क्योंकि बीसीसीआई A कैटेगरी में उन खिलाड़ियों को रखना चाहेगी जो टीम इंडिया के लिए लगातार तीनों फॉर्मेट में खेलेंगे. ऐसी स्थिति में विराट और रोहित की सैलरी में भी बदलाव होगा. विराट-रोहित को अगर B कैटेगरी में शामिल किया जाता है तो मौजूदा स्लैब के मुताबिक उन्हें फिर सालाना 3 करोड़ रुपए ही मिलेंगे.

ऐसे में दोनों को सीधे 4-4 करोड़ रुपए का नुकसान उठना पड़ेगा. बता दें अभी A+ में शामिल खिलाड़ी को सालाना 7 करोड़ रुपए सैलरी मिलता है. सिर्फ A में शामिल प्लेयर को 5 करोड़ रुपए मिलते हैं. B कैटेगरी में शामिल खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाता है, जबकि C में शामिल खिलाड़ी को सालाना 1 करोड़ रुपए मिलता है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

A+ सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से निकाले जाने से रोहित-विराट को अब कितनी सैलरी मिलेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP