PHOTOS: अगले हफ्ते 4 कंपनियां लाएंगी आईपीओ, ₹5,000 करोड़ जुटाने की है योजना – earn money 4 new ipo to hit stock market next week investment return business news in hindi
Last Updated:
अगले हफ्ते में 4 कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आ रही हैं. इन कंपनियों में आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज, फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस, केंज टेक्नोलॉजी इंडिया और आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज शामिल हैं.

शेयर मार्केट में अगले हफ्ते निवेशकों को कमाई के कई मौके मिलने वाले हैं. अगले हफ्ते 4 कंपनियां अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ (IPO) लेकर आ रही हैं.

स्पेशियलिटी मरीन केमिकल बनाने वाली कंपनी आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज का आईपीओ 9 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. निवेशक इसमें 11 नवंबर तक पैसे लगा सकते हैं.

नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस अगले हफ्ते आईपीओ लाने वाली है. इसमें आप 9 से 11 नवंबर 2022 तक पैसे निवेश कर पाएंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आईओटी इनेब्ल्ड इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी केंज टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड का आईपीओ 10 नवंबर को खुलेगा. मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास जमा दस्तावेजों के मुताबिक, यह आईपीओ 14 नवंबर को बंद होगा.

पवन ऊर्जा में संचालन और मेंटेनेंस की सेवा प्रदान करने वाली कंपनी आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज 11 नवंबर को अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही है. कंपनी के आईपीओ का ऑफर 15 नवंबर को बंद होगा.