Rose Vastu Remedies। गुलाब के वास्तु उपाय

Share to your loved once


Last Updated:

Remedies For Positive Energy: कई बार ऐसा होता है कि सब कुछ ठीक चलता दिख रहा होता है, लेकिन घर में कदम रखते ही मन भारी सा हो जाता है. बिना वजह चिड़चिड़ापन, आपसी बहस, पैसों की चिंता और कामों में रुकावटें रोज का हिस्सा बन जाती हैं. ऐसे में जरूरी नहीं कि आप घर में बड़े बदलाव ही करें, कई बार छोटे और आसान उपाय भी बड़ा फर्क ला सकते हैं. गुलाब ऐसा फूल है जिसे अकसर सिर्फ खुशबू और सजावट से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन वास्तु और ज्योतिष में इसका इस्तेमाल बहुत खास माना गया है. गुलाब की खुशबू, उसका रंग और उसकी कोमलता घर के माहौल को हल्का और पॉजिटिव बनाने में मदद करती है. आइए जानते हैं गुलाब के ऐसे ही दो अचूक उपाय, जो घर से लेकर बाहर तक की परेशानियों को कम कर सकते हैं.

Rose Vastu Remedies

गुलाब सिर्फ खुशबू ही नहीं, बल्कि घर की ऊर्जा बदलने का आसान जरिया भी है. शुक्रवार और मंगलवार को किए गए गुलाब के ये दो उपाय तनाव, पैसों की तंगी और काम में रुकावटों को कम करने में मदद करते हैं. सही तरीके और भरोसे से किया गया उपाय घर में सकारात्मक माहौल लाता है.

Rose Vastu Remedies

घर की सुख-शांति और पैसों की तंगी दूर करने के लिए गुलाब का उपाय -अगर आपके घर में अक्सर तनाव का माहौल रहता है, छोटी-छोटी बातों पर बहस हो जाती है या पैसा आते ही खर्च हो जाता है, तो यह उपाय काफी असरदार माना जाता है. इस उपाय को करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा धीरे-धीरे खत्म होने लगती है.

Rose Vastu Remedies

-इस उपाय के लिए आपको शुक्रवार के दिन एक ताजा लाल गुलाब लेना है. ध्यान रखें कि फूल पूरी तरह खिला हुआ हो और उसमें कोई टूट-फूट न हो. अब उस गुलाब के बीच में एक छोटा सा कपूर का टुकड़ा रखें. शाम के समय, जब घर में शांति हो, तब उस कपूर को वहीं जला दें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Rose Vastu Remedies

-जब कपूर पूरी तरह जल जाए, तो उस गुलाब को घर के मंदिर में माता लक्ष्मी को अर्पित कर दें. माना जाता है कि इससे घर में फैली भारी ऊर्जा बाहर निकल जाती है और धन से जुड़े रास्ते धीरे-धीरे खुलने लगते हैं. इस उपाय को लगातार पांच शुक्रवार तक करने से घर में हल्कापन महसूस होने लगता है और पैसों को लेकर चल रही परेशानियां कम होने लगती हैं.

Rose Vastu Remedies

गुलाब के इस उपाय से अटके हुए कामों में मिलेगी सफलता -कई लोगों की शिकायत होती है कि काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं. ऑफिस में मेहनत करने के बाद भी पहचान नहीं मिलती या बार-बार किसी न किसी वजह से रुकावट आ जाती है. ऐसे में गुलाब से जुड़ा यह उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

Rose Vastu Remedies

-इस उपाय को मंगलवार के दिन करें. आपको लाल चंदन, एक ताजा लाल गुलाब और थोड़ी सी रोली लेनी है. इन तीनों चीजों को एक साफ लाल कपड़े में बांधकर छोटी सी पोटली बना लें. अब इस पोटली को अपने घर के मंदिर में रखें और पूरे मन से हनुमान चालीसा का पाठ करें.

Rose Vastu Remedies

-पाठ पूरा होने के बाद इस पोटली को अपनी तिजोरी में या उस जगह रखें जहां आप जरूरी कागजात, पैसे या काम से जुड़ी चीजें रखते हैं. माना जाता है कि यह उपाय काम में आ रही अड़चनों को दूर करता है. गुलाब की कोमलता मन को शांत करती है और उसका लाल रंग आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है, जिससे बाहर की दुनिया में आगे बढ़ने का रास्ता आसान होता है.

Rose Vastu Remedies

गुलाब के उपाय करते समय किन बातों का रखें ध्यान -गुलाब के इन उपायों को करते समय कुछ छोटी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, तभी इनका पूरा असर देखने को मिलता है. -सबसे पहले, उपाय करते समय मन में किसी के लिए गलत भावना न रखें. गुस्सा, जलन या नकारात्मक सोच असर को कम कर सकती है.

Rose Vastu Remedies

हमेशा ताजा फूल का ही इस्तेमाल करें. मुरझाया, सूखा या टूटा हुआ गुलाब कभी न लें. उपाय को दिखावे के लिए न करें, बल्कि पूरे भरोसे और शांति के साथ करें. अगर किसी दिन मन बहुत अशांत हो, तो पहले खुद को शांत करें, फिर उपाय करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

बिना तोड़फोड़, बिना खर्च शुक्रवार और मंगलवार को कर लें गुलाब का ये उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP