नदी के अंदर युवक को दिखा विशालकाय जीव, फिर कैमरे में हुआ कुछ ऐसा रिकॉर्ड, वीडियो देख लोग हैरान
Last Updated:
Ajab Gajab News: नदी के अंदर कुछ अजीब सी चीज थी. जब एक युवक ने हलचल होते हुए देखा तो वो पास गया. वहां ऐसा विशालकाय जीव था, जिसे देखकर कोई भी डर जाए. मगर, युवक को डर नहीं लगा. वो धीरे से पास गया और फिर जो उसने किया वो सब कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. अब जब वीडियो वायरल हुआ तो देखकर हर कोई दंग रह गया.
विशालकाय जीव को छूता शख्स.कासगंज: यूपी के कासगंज से एक बेहद चौंकाने वाला और खतरनाक वीडियो सामने आया है. इसने हर किसी को हैरान कर दिया है. इस वायरल वीडियो में एक युवक अपनी जान की परवाह किए बिना नहर के पानी में उतरकर विशाल मगरमच्छ को बाहर खींचने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है. मगरमच्छ जैसे खतरनाक जंगली जीव से बेहद करीब जाकर युवक का यह दुस्साहस भरा कदम किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकता था. मगर, वहां मौजूद लोग युवक को रोकने या समझाने के बजाय उसका वीडियो बनाते नजर आए.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मगरमच्छ नहर में काफी देर से दिखाई दे रहा था, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था. इसी बीच, युवक ने खुद को हीरो साबित करने के चक्कर में यह जानलेवा कदम उठा लिया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ लोग युवक की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं जबकि समझदार लोग इसे घोर लापरवाही और खतरनाक हरकत बता रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद वन विभाग की टीम की कोई सक्रियता सामने नहीं आई. ना तो मौके पर किसी तरह की निगरानी की व्यवस्था दिखाई दी और नहीं मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ने या हटाने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया.
लोगों का कहना है कि इस हरकत से युवक के साथ कोई अनहोनी हो जाती तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता. सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है. स्थानीय लोगों और जागरूक नागरिकों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि इस मामले का संज्ञान लिया जाए. युवक की पहचान की जाए और भविष्य में इस तरह के खतरनाक कृत्यों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाए.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें