5.25 मिनट का वो गाना, रूप कुमार राठौर की आवाज में हुआ अमर, सुनकर आज भी रो पड़ते हैं लोग, फिल्म ने जीते 30 अवॉर्ड

Share to your loved once


homevideos

5.25 मिनट का वो गाना, रूप कुमार राठौर की आवाज में हुआ अमर

 

arw img

जब कभी भी बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत और दर्द भरे गानों की बात होती है, तो फिल्म ‘वीर-ज़ारा’ के गानों का जिक्र जरूर होता है. यूं तो शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की इस फिल्म के सारे ही गाने जबरदस्त हैं. लेकिन फिल्म का एक गाना ‘तेरे लिए हम हैं जिए’ ये गाना सुनकर थिएटर में भी लोग रो पड़े थे. यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि दो मुल्कों के बीच बंटे प्यार की रूहानी कहानी है, जिसे रूप कुमार राठौर ने अपनी आवाज से अमर बना दिया था. गाने में लता मंगेशकर ने भी अपनी आवाज दी है.गाने का दर्द, ठहराव, और सुकून देने वाले बोल आज भी लोगों को रोने पर मजबूर कर देते हैं. रूप कुमार का गाया हुआ गाने में हर शब्द सीधे दिल में उतरता है. यश चोपड़ा की हिट फिल्मों में से एक है ‘वीर जारा’. इस फिल्म ने 30 अवॉर्ड जीते थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP