Aaj Ka Makar Rashifal: बिजनेस में चमत्कार, नौकरी और करियर में बड़ा मोड़ संभव, आज मकर राशि वाले करें ये उपाय

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Makar Rashifal 20 January 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला संकेत दे रहा है. आज आत्मविश्वास और आत्मबल आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा. जयपुर की ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार, यदि आप खुद पर भरोसा बनाए रखते हैं तो अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. बिजनेस से जुड़े लोगों को मित्रों और सहयोगियों का साथ मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन निर्णय लेने का है. छात्रों को तनाव से दूर रहना चाहिए. प्रेम और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए 20 जनवरी यानी आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा. आज विशेष रूप से आपको अपने आत्मविश्वास पर ध्यान देना होगा. किसी भी काम में आज अपने आत्मविश्वास को कम नहीं होने दें, क्योंकि आज आत्मविश्वास ही आपकी सफलता की कुंजी बनेगा. आज आपके कुछ अटके हुए काम भी बन सकते हैं. जयपुर की मशहूर ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा का कहना है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला है. आज सेल्फ कॉन्फिडेंस और सेल्फ बिलीफ पर ज्यादा फोकस रखना होगा.

बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए आज यूनियन का टैरो कार्ड है. दोस्तों की सहायता से आज किसी बड़े काम में सफलता मिल सकती है. आज आपको परमात्मा, गुरुजन और इष्ट देव सभी का सहयोग मिलेगा. बिजनेस से जुड़े जातकों के जीवन में आज कोई ऐसा चमत्कार भी हो सकता है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी. कोई अटका हुआ काम भी आज बन सकता है.

क्या कहता है मकर राशि के जातकों का टैरो कार्ड

नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज कॉन्फिडेंस का टैरो कार्ड है. आज खुद पर भरोसा जरूर रखें. हर कार्य में आत्मविश्वास बनाए रखना ही आपके लिए सफलता की कुंजी रहेगा. स्टूडेंट्स के लिए आज नेचर का टैरो कार्ड है. इसलिए पढ़ाई और करियर को लेकर जो भी तनाव आप कर रहे हैं, उससे आज बाहर निकलें. आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं. मदर नेचर का लाभ भी आज आपको मिलेगा, इसलिए आज नंगे पैर हरी घास वाली भूमि पर जरूर चलें.

लवर्स के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

लवर्स के लिए आज का दिन खास है. जिस जगह से प्रेम प्रस्ताव मिलने की कई दिनों से उम्मीद थी, वहां से आज प्रस्ताव मिल सकता है. आज विवाह के भी प्रबल योग बन रहे हैं. जिन गुणों वाले पार्टनर की तलाश थी, वह भी आपको मिल सकता है. मैरिड कपल्स के लिए भी आज का दिन शुभ है. अपने पार्टनर के साथ जिस तरह की जिंदगी जीने का सपना आपने देखा था, आज उस दिशा में काम करना शुरू करें. आज अपने पार्टनर का सम्मान करें और उन्हें भावनात्मक सहयोग भी दें.

मकर राशि के जातक करें ये उपाय

सेहत के मामले में आज का दिन थोड़ा भारी रह सकता है. काम का दबाव रहने के कारण शरीर में कहीं-कहीं हल्का दर्द महसूस हो सकता है.ऐसी स्थिति में थोड़ी देर आराम जरूर करें. आज मकर राशि के जातक हनुमान जी की आराधना करें और उन्हें दो लौंग वाला पान का बीड़ा अर्पित करें.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

homeastro

मकर राशि वालों को प्यार, करियर और बिजनेस में खुशखबरी, बस रखें खुद पर भरोसा

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP