भाग्यश्री शादी की 37वीं सालगिरह पर हुईं भावुक, शेयर की मैरेज से लेकर अबतक की अनदेखी तस्वीरें, लिखा इमोशनल नोट
Last Updated:
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस भाग्यश्री की शादी को 37साल पूरे हो गए हैं. उन्होंने 19 जनवरी 1989 को हिमालय दसानी से शादी की थी. शादी की 37वीं एनिवर्सरी पर भाग्यश्री ने शादी से लेकर अबतक की कई अनदेखी तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं. इन तस्वीरों में और वीडियो में दोनों के बीच खूबसूरत बॉन्डिंग और प्यार देखने को मिल रहा है.

भाग्यश्री और हिमालय दसानी की शादी को 37 साल पूरे हो चुके हैं. भाग्यश्री ने 37वीं सालगिरह पर पतिन के नाम एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है और कई अनदेखी तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. इन तस्वीरों और वीडियो में अभिन्यु और भाग्यश्री के बीच रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @bhagyashree.online)

भाग्यश्री ने इस पोस्ट के जरिए अपने लंबे सफर को याद किया, जिसमें ढेर सारी यादें, हंसी, आंसू, झगड़े, सुलह, एक खूबसूरत घर बनाना, दुनिया घूमना और दो बच्चों की परवरिश शामिल है. उन्होंने एक भावुक नोट लिखकर अपने पति हिमालय को सालगिरह की शुभकामनाएं दीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @bhagyashree.online)

भाग्यश्री ने लिखा, “साथ में बड़े हुए और आज भी साथ हैं, 37 साल और गिनती जारी है! हमने साथ में जिंदगी भर की यादें बनाईं, हंसे-रोए, झगड़े और फिर सुलह की, घर बनाया, दो प्यारे बच्चों को पाला, मेहनत की, दुनिया घूमी, जिंदगी के उतार-चढ़ाव देखे, संघर्ष किया और जश्न भी मनाया…” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @bhagyashree.online)
Add News18 as
Preferred Source on Google

भाग्यश्री ने आगे लिखा, “वाओ, हमेशा साथ रहेंगे… अब हमें कोई नहीं रोक सकता! तुम्हारे साथ जिंदगी बिताने के लिए खुद को खुशनसीब मानती हूं… हैप्पी एनिवर्सरी माय लव. हिमालय.” इस पोस्ट में भाग्यश्री ने अपनी शादी के दिन की कुछ पुरानी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @bhagyashree.online)

<br />पोस्ट में भाग्यश्री और हिमालय की शादी के शुरुआती दिनों की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शामिल थीं. भाग्यश्री द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में हिमालय अपने डांस मूव्स से उन्हें इम्प्रेस करते नजर आए, वहीं भाग्यश्री भी उनके साथ डांस करती दिखीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @bhagyashree.online)

एक अन्य वीडियो में दोनों कपल डांस करते हुए साथ में थिरकते नजर आए. इसके अलावा, उनकी लेटेस्ट ट्रिप्स और कुछ खास पलों की झलकियां भी देखने को मिलीं. फैंस इस पोस्ट पर कमेंट कर कपल को बधाई दे रहे हैं और दिल वाले इमोजी कमेंट्स कर रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @bhagyashree.online)

बता दें कि भाग्यश्री ने 19 जनवरी 1989 को हिमालय से शादी की थी. दोनों एक-दूसरे को स्कूल के समय से पसंद करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार के विरोध के कारण बीच में दोनों के रिश्तों में दरार आ गई थी. हालांकि, फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की सफलता के बाद दोनों ने जमाने की परवाह न करते हुए शादी कर ली. इस शादी में अभिनेत्री का परिवार शामिल नहीं हुआ था.

बताया जाता है कि भाग्यश्री की तरफ से सिर्फ सलमान खान और सूरज बड़जात्या ही शामिल हुए थे. शादी के कुछ सालों बाद भाग्यश्री ने फिल्मों से दूरी बना ली थी और परिवार को समय दिया. इस कपल के दो बच्चे हैं, बेटा अभिमन्यु और बेटी अवंतिका. अभिमन्यु ने साल 2019 में फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, जबकि अवंतिका ने वेब सीरीज ‘मिथ्या’ से डेब्यू किया. वर्कफ्रंट की बात करें तो भाग्यश्री ने हाल ही में ‘किसी का भाई किसी की जान’ में कैमियो किया था. इस प्रोजेक्ट में वह 34 साल बाद अपने पहले को-स्टार सलमान खान के साथ नजर आईं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @bhagyashree.online)