garlic onion chutney superfood recipe for rice paratha

Share to your loved once


Last Updated:

Garlic Onion Chutney Recipe: अगर रोज का सादा खाना खाकर बोर हो गए हैं, तो अपनी थाली में शामिल करें ये तेज-तड़का चटनी. लहसुन और प्याज के अनूठे मेल से बनी यह चटपटी चटनी न केवल खाने का जायका दोगुना कर देती है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. जानें 10 मिनट में तैयार होने वाली इस रेसिपी के स्टेप्स और तड़के का तरीका.

ख़बरें फटाफट

दरभंगाः अक्सर हमे रोज के सादे खाने दाल-चावल या रोटी-सब्जी को खाकर बोरियत होने लगती है. अगर आपकी थाली भी थोड़ी फीकी लग रही है और आप उसे जायकेदार बनाना चाहते हैं, तो बिहार के दरभंगा की यह विशेष लहसुन-प्याज की तेज-तड़का चटनी एक बेहतरीन विकल्प है. यह न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर है.

रसोई की शान, आवश्यक सामग्री
इस चटनी को तैयार करने के लिए आपको बहुत ही साधारण सामग्री की आवश्यकता है, जो हर भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाती है. इसके बनाने के लिए पहले 3 मध्यम आकार के बारीक कटे प्याज, 15-20 छिली हुई लहसुन की कलियां लें. फिर 2 चम्मच जीरा, 8-10 सूखी लाल मिर्च, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच राई, स्वादानुसार नमक. तड़का और फ्लेवर बढ़ाने के लिए 1 चम्मच उड़द दाल, 8-10 करी पत्ते, बारीक कटा हरा धनिया और 2 चम्मच इमली का गूदा. इसके बाद बेहतर स्वाद के लिए
4-5 चम्मच सरसों का तेल मिलाएं.

जानें बनाने की विधि
सबसे पहले कड़ाही में सरसों तेल गरम करें. जब तेल से हल्का धुआं निकलने लगे, तब लहसुन की कलियां डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भूनें और फिर निकाल लें. उसी तेल में जीरा और सूखी लाल मिर्च डालें. इनके चटकते ही कटा हुआ प्याज डालें. प्याज को तब तक भूनें जब तक वह हल्का गुलाबी न हो जाए और उसका कच्चापन निकल जाए. इसके बाद गैस बंद कर दें. अब मिक्सर जार में भुना हुआ लहसुन, प्याज का मिश्रण, हरा धनिया और आवश्यकतानुसार थोड़ा पानी डालकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें. फिर एक छोटी कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें, उसमें राई, उड़द दाल और करी पत्ता डालें. जब दाल हल्की भूरी हो जाए, तो इस तड़के को चटनी के ऊपर डाल दें. अंत में इसमें नमक, इमली का घोल और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर मिलाएं. आपकी तीखी-चटपटी चटनी तैयार है.

स्वाद के साथ सेहत का खजाना
यह चटनी केवल स्वाद नहीं, बल्कि स्वास्थ्य का भी पैकेज है. यह चटनी इम्युनिटी बूस्टर है. लहसुन और प्याज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो सर्दियों में सर्दी-खांसी से बचाते हैं. लहसुन में मौजूद एलिसिन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है. प्याज के सल्फर यौगिक पाचन तंत्र को सक्रिय करते हैं और गैस की समस्या को कम करते हैं. विटामिन C इमली की खटास शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद करती है. साथ ही त्वचा के लिए अच्छी होती है. इस चटनी को आप फ्रिज में एक हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं. दाल-चावल हो या पराठा, यह हर व्यंजन के साथ फिट बैठती है. तो इस बार अपनी थाली में इस देसी चटाखे को जरूर शामिल करें.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homelifestyle

लहसुन-प्याज की ये चटनी सर्दियों का सुपरफूड! चावल-पराठा दोनों में बेस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP