Donovan Ferreira South Africa Cricket: T20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना देख रही ये टीम, टूर्नामेंट से पहले खड़ी हुई मुसीबत

Share to your loved once


Last Updated:

Donovan Ferreira injured before t20 world cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा का खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है. फरेरा एसए20 के दौरान अपना कंधा चोटिल करवा बैठे थे.

T20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना देख रही ये टीम, टूर्नामेंट से पहले खड़ी हुई मुसीबतडोनोवन फरेरा को लगी चोट,

नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा का खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है. फरेरा एसए20 के दौरान अपना कंधा चोटिल करवा बैठे थे. एसए20 में डेनोवेन फरेरा जोबर्ग सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर नजर आए. वह प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ एक अहम मैच में फील्डिंग करते समय बायां कंधा चोटिल करवा बैठे.

कैसे लगी चोट?
पारी की अंतिम गेंद पर डोनोवन ने बाउंड्री रोकने के लिए डाइव लगाई, लेकिन गलत तरीके से जमीन पर गिरे. जब फरेरा बल्लेबाजी के लिए आए, तो एक गेंद खेलने के बाद उन्हें ज्यादा तकलीफ महसूस हुई. इसके बाद उन्हें रिटायर होकर पवेलियन लौटना पड़ा. ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके चोटिल कंधे में फ्रैक्चर हो गया है.

डेनोवन फरेरा

साउथ अफ्रीका की बढ़ी टेंशन
रिपोर्ट के मुताबिक, इस चोट के कारण फरेरा एसए20 के शेष मुकाबलों से बाहर हो गए हैं, जबकि जोबर्ग सुपर किंग्स अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में है. इस टीम को क्वालीफाई करने के लिए पार्ल रॉयल्स को हराना होगा. यह मुकाबला सोमवार को खेला जाना है. अगर फरेरा टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलते, तो इससे साउथ अफ्रीकी खेमे पर असर पड़ सकता है. फरेरा की गैरमौजूदगी से साउथ अफ्रीका की टी20 वर्ल्ड कप टीम पर भी असर पड़ सकता है. इस टीम में उन्हें फिनिशर और बैकअप विकेटकीपर के साथ-साथ पार्ट-टाइम गेंदबाज के तौर पर चुना गया था. विकेटकीपर-बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन फरेरा की जगह लेने के विकल्पों में शामिल हैं, जिन्होंने एसए20 में दो शतक लगाए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई साउथ अफ्रीकी टीम/

इस विश्व कप से पहले साउथ अफ्रीकी खेमे के लिए उसके खिलाड़ियों की फिटनेस चिंता का विषय है. फिलहाल टोनी डी जोरजी दिसंबर में लगी हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं. उम्मीद है कि वह इस महीने के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज में खेलेंगे. दूसरी ओर, चयनकर्ताओं को एसए20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले ओटनील बार्टमैन को टीम से बाहर करने के लिए आलोचना का भी सामना करना पड़ा है, जबकि टीम में पहले से ही 6 सीमर हैं.

साउथ अफ्रीकी टीम 9 फरवरी को कनाडा के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इस देश को पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-डी में रखा गया है, जिसमें अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें भी शामिल हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

T20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना देख रही ये टीम, टूर्नामेंट से पहले खड़ी हुई मुसीबत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP