अजमेर का पॉपकॉर्न आमलेट: आसिफ सेंटर पर स्वाद का अनोखा अनुभव
Last Updated:
अजमेर की गलियों में स्ट्रीट फूड का एक अनोखा स्वाद लोगों को चौंका रहा है. नसीराबाद रोड स्थित आसिफ आमलेट सेंटर पर मिलने वाला पॉपकॉर्न आमलेट अपने क्रीमी टेक्सचर और हल्की कुरकुराहट के चलते फूड लवर्स की पहली पसंद बनता जा रहा है. अंडे, चीज़, चकुंदर, अनार और पॉपकॉर्न के इस खास कॉम्बिनेशन की कीमत 150 रुपये है.
अजमेर. राजस्थान का अजमेर शहर केवल अपनी ऐतिहासिक धरोहरों, सूफी परंपरा और धार्मिक स्थलों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अनोखे और देसी स्ट्रीट फूड के लिए भी जाना जाता है. यहां की गलियों में घूमते हुए आपको ऐसे-ऐसे स्वाद मिल जाएंगे, जो पहली बार सुनने में भले ही अजीब लगें, लेकिन एक बार चख लेने के बाद दिल में बस जाते हैं. ऐसा ही एक अनोखा और चौंकाने वाला व्यंजन है पॉपकॉर्न आमलेट.
जी हां, आपने अब तक चीज आमलेट, मसाला आमलेट, ब्रेड आमलेट या पाव आमलेट जरूर खाए होंगे, लेकिन पॉपकॉर्न आमलेट अपने आप में एक बिल्कुल अलग और दिलचस्प व्यंजन है. यह आमलेट अजमेर के नसीराबाद रोड टेंपो स्टैंड के पास स्थित एक छोटी-सी दुकान आसिफ आमलेट सेंटर पर बनाया जाता है. यह दुकान इस स्पेशल आमलेट के लिए दूर-दूर तक मशहूर है.
टेक्सचर और स्वाद का अनोखा कॉम्बिनेशन सबसे बड़ी खासियत
आसिफ आमलेट सेंटर के ओनर मो. आसिफ ने लोकल 18 को बताया कि इस आमलेट की सबसे बड़ी खासियत इसका टेक्सचर और स्वाद का अनोखा कॉम्बिनेशन है. एक तरफ अंडे और चीज की मलाईदार नरमी, चकुंदर , अनार के दाने ओर पॉपकॉर्न की हल्की-सी क्रंच यही इसे आम आमलेट्स से बिल्कुल अलग बनाता है.इसे अमूल बटर में बनाया जाता है. उन्होंने आगे बताया कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है इसमें डाले जाने वाले चकुंदर और अनार के दाने शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाते हैं. यही वजह है कि यहां सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि बाहर से आने वाले फूड लवर्स भी खासतौर पर इस डिश को चखने पहुंचते हैं.
150 रुपए रहती है कीमत
मो. आसिफ ने आगे को बताया कि शाम के समय अधिक भीड़ लगती है. इस आमलेट को पसंद करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. उन्होंने बताया कि इस आमलेट को खासतौर पर बच्चे बेहद पसंद करते हैं, क्योंकि पॉपकॉर्न आमलेट का हल्का कुरकुरा और अंडे का प्रोटीन युक्त स्वाद मिलकर एक अनोखा टेस्ट बनाते हैं.इस आमलेट की कीमत की बात करें तो 150 रुपए रखी गई है.
About the Author
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें