एक्शन में आई योगी सरकार, नोएडा अथॉरिटी के CEO बर्खास्त, जांच के लिए SIT टीम गठित

Share to your loved once


ग्रेटर नोएडा: यूपी में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 में बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्डे में गिरकर शुक्रवार की रात कार समेत एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत होने की एक दर्दनाक घटना सामने आई थी. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाल दिया. जब मामले ने तूल पकड़ा तो रविवार को पुलिस ने मृतक युवराज के पिता की तहरीर पर पहली एफआईआर दर्ज की और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने इंजीनियर की मौत केस में तत्काल विभागीय कार्रवाई कर नोएडा प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल के जेई नवीन कुमार को निलंबित कर दिया. जुड़े रहिए लाइव के साथ इंजीनियर युवराज की मौत केस की पल-पल की अपडेट पाने के लिए.

एमजे विशटाउन और लोटस ग्रीन समेत 2 बिल्डरों पर दर्ज हुआ केस

युवराज मेहता की बेसमेंट में डूबने से मौत के केस में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है और 2 बिल्डिरों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है. एमजे विशटाउन और लोटस ग्रीन, के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. एमजे विशटाउन और लोटस ग्रीन, के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.

मृतक युवराज के पिता ने लगाए रेस्क्यू टीम पर आरोप

मृतक युवराज मेहता के पिता ने रेस्क्यू टीम पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि रेस्क्यू टीम जब मेरे बेटे को बचाने पहुंची थी तो वह अपने साथ सिर्फ रस्सी लेकर गए थे. उन्होंने साथ में दूसरा ऑप्शन नहीं रखा था, जिससे वह युवराज को बचा सकते. वहीं अब सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. खबरों के अनुसार, डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवराज मेहता की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट (हार्ट अटैक) बताया है.

पुलिसवाले बना रहे थे वीडियो

वहीं अब मामले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. जिस शख्स ने सबसे पहले युवराज को बचाने के लिए 112 पर कॉल किया था, उसने आरोप लगाया है कि रेस्क्यू करने के लिए पुलिस और फायर विभाग के पास फटे हुए लाइफ जैकेट थे. पुलिसकर्मी कह रहे थे कि पानी ठंडा है, सरिया पड़े हैं, वहीं कुछ पुलिसकर्मी वीडियो बनाने में बिजी थे. वहीं युवक मे यह भी बताया कि कॉल करने के बाद फायर विभाग की टीम करीब एक घंटे बाद पहुंची. शख्स ने कहा कि मुझे अफसोस रहेगा कि मैंने पुलिस को कॉल क्यों किया. अगर किसी परिचित को करता, तो शायद हम उसे बचा सकते थे.

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

सेक्टर 150 घटनास्थल का निरीक्षण करने एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता पहुंचे. निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने घटना को दुखद बताया और कहा कि कोई भी जिम्मेदार अधिकारी बक्शा नहीं जाएगा. जांच के बाद जल्द ही उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी.

नोएडा अथॉरिटी का CEO बर्खास्त

ताजा जानकारी के अनुसार, अब ग्रेटर नोएडा कार हादसे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. सीएम के निर्देश पर एडीजी जोन मेरठ की अध्यक्षता में घटना की जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT टीम गठित हुई है. एडीजी जोन मेरठ के अलावा, मंडलायुक्त मेरठ व चीफ इंजीनियर PWD भी SIT टीम में शामिल होंगे. वहीं गड्ढे में इंजीनियर की मौत मामले में नोएडा अथॉरिटी के CEO हटा दिया गया है और अब योगी सरकार एक्शन में आ गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP