Daily lucky tarot reading horoscope 20 January 2026 | Daily Lucky Tarot Horoscope | दैनिक लकी टैरो राशिफल 20 जनवरी 2026 | गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन बना शुभ योग का अद्भुत संयोग, कन्या समेत 5 राशियों को माता तारा की कृपा से होगा जमकर धन लाभ

Share to your loved once


Last Updated:

20 December Lucky Tarot Horoscope: कल 20 तारीख और दिन मंगलवार है और इस दिन गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन माता तारा की पूजा की जाएगी. दूसरे दिन माता की कृपा इन 5 टैरो कार्ड्स वालों पर रहने वाली है साथ ही कई शुभ योग भी बन रहा है. इन शुभ योग के प्रभाव से कन्या समेत 5 टैरो कार्ड्स वालों को नौकरी व कारोबार में अच्छा फायदा होगा और पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी. आइए जानते हैं गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन 5 टैरो राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…

ख़बरें फटाफट

गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन 5 राशियों को माता तारा की कृपा से होगा जमकर धन लाभ

Daily Lucky Tarot Horoscope 20 January 2026: कल जनवरी की 20 तारीख है और इस दिन गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन की पूजा की जाएगी. मंगलवार का दिन रामभक्त हनुमानजी को समर्पित है और कल गुप्त नवरात्रि की वजह से इस दिन माता तारा की पूजा अर्चना की जाएगी. साथ ही इस दिन चंद्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करने वाले हैं और उत्तर दिशा की तरफ दिशाशूल लगने वाला है. गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन द्विपुष्कर योग और सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. कल बन रहे शुभ योग का फायदा वृषभ, कर्क, कन्या समेत 5 टैरो कार्ड्स राशिफल वालों को मिलने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वालों के कल कई अधूरे कार्य पूरे होने की दिशा में आगे बढ़ेंगे और सोच में पॉजिटिव बदलाव आएंगे. आइए जानते हैं गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन इन टैरो कार्ड्स राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…

वृषभ (नाइट ऑफ़ कप्स) का टैरो राशिफल (Taurus Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों को कई क्षेत्र में फायदा होगा और माता-पिता से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. इस राशि के कुछ जातकों को कल नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं, जिससे करियर में मजबूती आएगी और कई प्रतिष्ठित लोगों के साथ जान-पहचान भी बढ़ेगी. प्रतीयोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समचाार सुनने को मिल सकता है. व्यापारियों को कल बनाई गईं योजनाओं से लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

कर्क (द हाई प्रीस्टेस) का टैरो राशिफल (Kark Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे. कर्क राशि वालों की सेहत में सुधार आएगा और परिवार में कोई धार्मिक आयोजन भी हो सकता है. कल बन रहे शुभ योग के प्रभाव से कर्क राशि वालों के अधूरे कार्य पूरे होंगे और कुछ लोगों को विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है. आपसमें से कुछ दंपत्तियों की कल संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी हो सकती है और किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है.

कन्या (पेज ऑफ़ कप्स) का टैरो राशिफल (Virgo Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन कन्या राशि वालों को माता तारा की कृपा से धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे और मकान व वाहन खरीदने का सपना भी पूरा होगा. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कोई टेंशन चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बन सकते हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के कल सभी टारगेट पूरे होंगे और अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. अगर वैवाहिक जीवन में कोई समस्या चल रही है तो कल वह दूर हो जाएगी और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे.

वृश्चिक (एट ऑफ पेंटाकल्स) का टैरो राशिफल (Scorpio Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन वृश्चिक राशि वालों को माता तारा की कृपा से संपत्ति में अच्छा फायदा होगा और रोजगार के अवसर मिलेंगे. अगर आप काफी समय से बाहर घूमने जाने की इच्छा रख रहे हैं तो कल आपका साथी मिल सकता है. बच्चों व माता-पिता की सेहत को लेकर चिंतित हैं तो इस दिशा में कल आपको राहत मिलती दिखाई दे रही है. व्यापार करने वाले कल माता रानी की कृपा से बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं, जिससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा.

मकर (स्ट्रैन्थ) का टैरो राशिफल (Makar Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन मकर राशि वालों को माता तारा की कृपा से आरोग्य की प्राप्ति होगी और कई विवादों से मुक्ति भी मिलेगी. नौकरी व कारोबार में अगर कोई परेशानी चल रही है तो किसी बड़ी अधिकारी की मदद से वह खत्म हो जाएगी और आपको राहत भी मिलेगी. इस राशि के जो जातक काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनकी कल इच्छा पूरी हो सकती है. परिवार में भी सुख-शांति रहेगी और कोई खास प्रियजन से मुलाकात भी हो सकती है.

About the Author

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें

homeastro

गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन 5 राशियों को माता तारा की कृपा से होगा जमकर धन लाभ



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP