संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 2026 में, आलिया-रणबीर-विक्की साथ
Last Updated:
संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर रिलीज डेट पर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है. 2027 में फिल्म के रिलीज होने की खबरों को खारिज करते हुए सूत्रों ने साफ कर दिया है कि यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 2026 में ही दर्शकों के सामने आएगी.
फिल्म को लेकर नया अपडेट नई दिल्ली. संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर चल रही 2027 रिलीज की अफवाहों पर अब ब्रेक लग गया है. फिल्म से जुड़े सूत्रों ने साफ कर दिया है कि यह ग्रैंड फिल्म 2026 में ही रिलीज होगी, न कि 2027 में.
भंसाली, जिन्हें इंडस्ट्री के सबसे बड़े फिल्ममेकर्स में गिना जाता है, इस फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार कर रहे हैं. ‘लव एंड वॉर’ एक भव्य पीरियड ड्रामा है, जिसमें पहली बार आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल एक साथ लीड रोल में नजर आएंगे. शानदार सेट्स, दमदार कोरियोग्राफी और इमोशनल म्यूजिक भंसाली की पहचान रहे हैं और इस फिल्म में भी वही जादू देखने को मिलेगा.
भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ पर बड़ा खुलासा
फिल्म का अहम गाना हुआ शूट
सूत्रों के मुताबिक, संजय लीला भंसाली हाल ही में फिल्म का एक अहम गाना शूट कर चुके हैं. इसके अलावा फिल्म के ज्यादातर जरूरी सीन पहले ही पूरे किए जा चुके हैं, जिससे साफ है कि प्रोजेक्ट अपने तय शेड्यूल पर आगे बढ़ रहा है.फिल्म से जुड़े एक और अपडेट के अनुसार, पहला गाना 20 जनवरी से गोरेगांव फिल्म सिटी में शूट किया जाएगा, जिसमें आलिया, रणबीर और विक्की तीनों साथ नजर आएंगे. इस गाने की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य करेंगे और यह एक हाई-एनर्जी ट्रैक होगा, जो पूरी तरह भंसाली के सिग्नेचर स्टाइल में होगा.
बता दें कि फिल्म का दूसरा गाना फरवरी में शूट होने वाला है, जिसकी कोरियोग्राफी श्यामक डावर करेंगे. बताया जा रहा है कि यह गाना पहले से भी ज्यादा बड़ा और एक्सपेरिमेंटल होगा और वॉर के बैकड्रॉप में चल रहे लव ट्रायंगल की इमोशनल गहराई को और मजबूत करेगा.
इन म्यूजिकल सीक्वेंस और बड़े स्केल को देखते हुए ‘लव एंड वॉर’ को 2026 की सबसे बड़ी सिनेमैटिक फिल्मों में से एक माना जा रहा है.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें