रांची की 4 बेहतरीन बेकरी: भारत बेकरी से लिटिल बेस्ट्रो तक
Last Updated:
Ranchi Top 4 Bakery Shop : रांची की भारत बेकरी, नाश्ता बेकरी, लिटिल बेस्ट्रो और द केक शॉप ताजगी, वैरायटी और क्वालिटी के लिए प्रसिद्ध हैं. भारत बेकरी तो यहां की 50 साल पुरानी विश्वसनीय दुकान है.

हर शहर में कुछ ऐसे बेकरी शॉप जरूर होते हैं, जिनका केक से लेकर बिस्किट तक लोगों के जुबान पर छाया रहता है. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं रांची के 4 बेकरी शॉप के बारे में. जहां की शुद्धता और ताजापन पूरे रांची में लोकप्रिय है. रांची में आज भी लोग अपने बर्थडे एनिवर्सरी के लिए सबसे पहले भारत बेकरी जाते हैं. यह 50 साल पुराना बेकरी शॉप है. यहां पर आपको इतनी सारी वैरायटी मिलेंगी कि आप यहां से खाली हाथ तो बिल्कुल भी नहीं लौटेंगे और उसकी क्वालिटी ऐसी है कि आज भी लोगों की सबसे विश्वसनीय बेकरी शॉप में से एक बनी हुई है.

यहां पर भारत बेकरी के दो शॉप है. दोनों अगल-बगल ही हैं और कुल मिलाकर 30 से 40 लोग यहां पर काम करते हैं. अब आप समझ सकते हैं कि यहां पर डिमांड कितनी रहती होगी. दाम भी काफी सही. यहां पर आपको ₹100 से केक की वैरायटी देखने को मिलेगी जो 5000 तक जाती है.

इसके अलावा नाश्ता बेकरी जैसे कुछ बेकरी शॉप है, जो आज भी काफी हिट है. क्योंकि, यहां की क्वालिटी काफी शानदार रहती है. यहां की खास बात यह है की एकदम आंखों के सामने फ्रेश क्रीम सब कुछ बनाते है. यही कारण है कि लोगों का भरोसा होता है यहां पर एक-एक चीज आपकी आंखों के सामने डाला जाता है. आप देख सकते हैं कि आपका केक किस चीज से शत प्रतिशत बनकर तैयार होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां पर सिर्फ एक ही नहीं, बल्कि ब्राउनी और बिस्किट्स के भी काफी अच्छे रेंज देखने को मिलते हैं. जहां पर आपको चोको लावा केक एकदम फ्रेश और इतना गरम जैसे कि मानो आप घर का बना हुआ खाना खा रहे हैं. यही कारण है कि यहां पर लोग आते हैं और आंखों के सामने एकदम फ्रेश किया हुआ खाकर भी जाते हैं और लेकर भी जाते हैं.

इसके बाद बेकरी लिटिल बेस्ट्रो का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता. दरअसल, यह ऐसा शॉप है. जहां पर आपको बेकरी के साथ-साथ पास्ता के भी काफी शानदार ऑप्शन देखने को मिलते हैं. यही कारण है कि लोग बेकरी शॉप में अपने दोस्तों के साथ थोड़ा क्वालिटी टाइम स्पेंड करने भी आते हैं, थोड़ा कॉफी पीते हैं, केक का मजा भी लेते हैं, पास्ता और पिज़्ज़ा भी खाते हैं.

यह शॉप खासतौर पर अपने चीज केक के लिए काफी लोकप्रिय है. आपके यहां पर चीज केक नहीं भी तो 15 से 20 वैरायटी देखने को मिलेंगे. चाहे ब्लूबेरी हो या स्ट्रॉबेरी हो और खासतौर पर यह एक जार में दिया जाता है. जिसे आप खाकर फिर बंद करके लंबे समय तक स्टोर करके रख भी सकते हैं. इस तरह के कंटेनर यहीं पर देखने को मिलते हैं और वह भी एकदम फ्रेश.

इसके बाद आप आ जाइए द केक शॉप बेकरी पीपी कंपाउंड में. यहां पर भी आपकी आंखों के सामने जानकर 10 मिनट के अंदर केक तैयार कर दिया जाएगा और जैसा चाहेंगे वैसा वेलवेट से लेकर आइस केक तक.यही कारण है कि अगर आप जल्दबाजी में है और केक बनवाना भूल गए, तो आप यहां पर आ जाइए. इनका टाइमिंग इतना शानदार है कि 10 मिनट के अंदर सब कुछ हो जाएगा. यही कारण है शॉर्ट टाइम में शानदार केक बनवाने के लिए लोग यहां पर आते हैं.