Magh Mela 2026 LIVE: त्रिवेणी संगम पर उमड़ा श्रद्धा का समंदर, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, अब तक करोड़ों ने किया स्नान, संगम तट से Live अपडेट्स
Last Updated:

Prayagraj Magh Mela 2026 Live: संगम की रेती पर सजे माघ मेले के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण स्नान पर्व ‘मौनी अमावस्या’ के अवसर पर आज आस्था का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला. कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को मात देते हुए देश-दुनिया से आए करोड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में डुबकी लगाई. प्रशासन का अनुमान है कि आज यह आंकड़ा 5 करोड़ के पार जा सकता है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट….
सुरक्षा के ‘चाक-चौबंद’ इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर नजर
भीड़ नियंत्रण के लिए मेला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और मेलाधिकारी ऋषिराज खुद मोर्चा संभाले हुए हैं. 10 हजार से अधिक पुलिस, पीएसी, आरएएफ और इंटेलिजेंस के जवान तैनात हैं. 400 से अधिक सीसीटीवी और एआई (AI) युक्त कैमरों के जरिए आईसीसीसी (ICCC) कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की जा रही है. स्नान घाटों पर डीप वाटर बैरिकेडिंग, जल पुलिस और गोताखोरों की मुस्तैद तैनाती है. आपात स्थिति के लिए दो वाटर एंबुलेंस और विशेष आरक्षित मार्ग बनाए गए हैं.
हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा और श्रद्धालुओं का उत्साह
सुबह जैसे ही कोहरा छंटा और सूरज की पहली किरणें संगम तट पर पड़ीं, प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं और कल्पवासियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई. फूलों की बारिश देख घाटों पर मौजूद श्रद्धालु निहाल हो उठे. कोरांव से आई बुजुर्ग महिला रन्नो देवी ने भावुक होकर कहा, ‘देखत है बबुआ… योगी बाबा फूल बरसावत हुएय…’.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें