Gautam Gambhir as head coach worst records: गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत को अब तक मिली शर्मनाक हार की लिस्ट

Share to your loved once


नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनने के बाद तमाम फैंस को उम्मीद थी गौतम गंभीर ने जैसा रुतबा दिखाया है वैसा ही काम भी करके दिखाएंगे. सच्चाई में हुआ उसका बिल्कुल उल्टा, टीम इंडिया को उनकी कोचिंग में ऐसी शर्मनाक हार पर हार मिली जिससे पुराने सारे कोच की सारी मेहनत बेकार हो गई. गौतम गंभीर जुलाई 2024 में हेड कोच बने और तब से भारत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2025 एशिया कप में खिताबी जीतें जरूर बड़ी उपलब्धियां रहीं, लेकिन इसके अलावा कुछ ऐसे नतीजे भी आए जिन्हें भूलना ही बेहतर होगा. टेस्ट में 12 साल में पहली बार घरेलू सीरीज हारना और 25 साल में पहली बार क्लीन स्वीप होना भारत के लिए बड़ी शर्मिंदगी रही.

रविवार (18 जनवरी) को भारत ने इंदौर में तीसरा वनडे न्यूजीलैंड से 41 रन से गंवा दिया, जिससे सीरीज 1-2 से हाथ से निकल गई. यह भारत में न्यूजीलैंड की पहली वनडे सीरीज जीत थी और यह ऐतिहासिक उपलब्धि उनकी 2024 में टेस्ट सीरीज जीत के साथ जुड़ गई, जो भारत में उनकी पहली टेस्ट सीरीज जीत थी.

गंभीर की कोचिंग भारत के खराब रिकॉर्ड्स की लिस्ट:

श्रीलंका से पहली बार 1997 के बाद वनडे सीरीज हारी – अगस्त 2024

न्यूजीलैंड से पहली बार 1988 के बाद घरेलू टेस्ट हारी

पहली बार 2012 के बाद घरेलू टेस्ट सीरीज हारी – नवंबर 2024

पहली बार 2000 के बाद घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप हुई – नवंबर 2024

घरेलू टेस्ट में सबसे कम स्कोर (46) बनाया – अक्टूबर 2024

रनों के लिहाज से सबसे बड़ी टेस्ट हार दर्ज की – नवंबर 2025

पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंच सके

2015 के बाद पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हारी

न्यूजीलैंड से पहली बार घरेलू वनडे सीरीज हारी

पिछले जितने भी भारतीय कोच हुए उन्होंने जी जान लगाकर जो भी रिकॉर्ड बनाए या बचाकर रखे गौतम गंभीर के आने के बाद से वो सारे टूट गए. ये ऐसे रिकॉर्ड हैं जिसके टूटने पर भारतीय फैंस को हद से ज्यादा निराशा हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP