जहां सर्दी में भी टी-शर्ट पहन कर घूमते थे लोग, वहां क्यों छूट रही है कपकपी? दिल्ली के बराबर हुआ पारा

Share to your loved once


Today Weather Alert: पूरा उत्तर भारत हड्डी गलाने वाली सर्दी से कराह रहा है. दूसरी ओर कोहरे की मार अलग से पड़ रही है. दिसंबर से जनवरी तक उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी से हाल बुरा हो जाता है. हालांकि, समुद्र तट वाले हिस्सों में इस समय तापमान काफी सुखद रहता है. तटीय राज्यों में तापमान आमतौर पर 20 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है. लेकिन, इस साल उत्तर भारत के साथ-साथ दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों में इस समय 20-23 डिग्री के बीच था. लेकिन, अब न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. वहीं, बेंगलुरु में सर्दी से बुरा हाल है.

बेंगलुरु ऐसा शहर है, जहां सर्दियों में लोग टी-शर्ट और हाफ पैंट में घूमते थे. लेकिन, आज कड़ाके की सर्दी से कांप रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, यहां न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री बीच है. बता दें कि हाल ही के दिनों में बेंगलुरु का तापमान 10.7 डिग्री तक पहुंच चुका था. सैकड़ों लोग सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कड़ाके की ठंड में अपनी स्थिति बयां कर रहे हैं.

कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम ?

मौसम विभाग के मुताबिक बेंगलुरु शहरी और ग्रामीण इलाकों के फिलहाल सर्दी के चपेट में हैं. मौसम विभाग के 5 दिन के पूर्वानुमान में सुबह के समय कुछ इलाकों में कोहरा या धुंध छाने की संभावना है. बारिश का कोई संकेत नहीं है. मौसम विभाग के डेटा के मुताबिक, बेंगलुरु शहर न्यूनतम तापमान 17.3डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. ग्रामीण इलाकों में न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. ग्रामीण इलाकों में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं.

कर्नाटक के शहरों में न्यूनतम तापमान-

  1. बेंगलुरु ग्रामीण- 9.6 डिग्री सेल्सियस
  2. कोलार- 9.6 डिग्री सेल्सियस
  3. चिक्कमगलुरु- 9.7 डिग्री सेल्सियस
  4. तुमकुरु- 10.2 डिग्री सेल्सियस
  5. बेंगलुरु शहर- 10.7 डिग्री सेल्सियस
  6. मैसूर- 10.9 डिग्री सेल्सियस
  7. हासन- 11.1 डिग्री सेल्सियस
  8. मांड्या- 11.7 डिग्री सेल्सियस

अन्य तटीय इलाकों का हाल

उत्तर भारत जहां काड़के की ठंड और कोहरे की चपेट में मगर, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर मौसम सुहावना बना हुआ है.

-> चेन्नई के मौसम की बात करें तो बारिश के बाद मौसम खिला-खिला हुआ है. हल्की धूप निकल रही है. अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. वहीं, न्यूनतम 22.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. कुछ इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिली. हालांकि, मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.

-> कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में तापमान थोड़ा ज्यादा बना है. केरल के ही एक शहर त्रिशूर में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच जा रहा है. वहीं, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में पारा 30-31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है. गर्मी जैसा मौसम है. हालांकि, तटीय इलाकों में हल्की उमस तो मुन्नार की वादियों में खुशनुमा मौसम बना हुआ है.

-> विशाखापत्तनम में भी 18 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान बना हुआ है. बंगाल की खाड़ी में मौसमी प्रणाली इधर-उधर होने की वजह से कुछेक इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.

-> मुंबई में मौसम तो खिला हुआ है. मगर, खराब एक्यूआई की वजह से लोगों का बुरा हाल है. यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिससे दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंडक महसूस हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP