खजूर से बनी हेल्दी गाजर जामुन रेसिपी और इसके फायदे

Share to your loved once


Last Updated:

Gajar Jamun Recipe:स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए फायदेमंद, ये खजूर गाजर जामुन पारंपरिक मिठाइयों का हेल्दी ट्विस्ट है. बिना रिफाइंड शुगर के, देसी घी और दूध के साथ बनी ये मिठाई बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी के लिए है. खजूर की प्राकृतिक मिठास और गाजर की पौष्टिकता इसे खास बनाती है.

खजूर गाजर जामुन

आज के समय में लोग मीठा खाना तो चाहते हैं, लेकिन रिफाइंड शुगर और ज्यादा कैलोरी से दूरी भी बनाए रखना चाहते हैं. ऐसे में पारंपरिक मिठाइयों का हेल्दी विकल्प ज़रूरी हो गया है. गाजर जामुन एक ऐसी ही खास मिठाई है, जो स्वाद में भी लाजवाब है और सेहत के लिए भी बेहतर मानी जाती है.

खजूर गाजर जामुन

इस गाजर जामुन की सबसे खास बात यह है कि इसमें न तो रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल होता है और न ही गुड़ का. इसकी प्राकृतिक मिठास खजूर से आती है, जो इसे पौष्टिक और सुपाच्य बनाती है. देसी घी, दूध और गाजर का मेल इसे पारंपरिक स्वाद के साथ एक नया हेल्दी ट्विस्ट देता है, जिसे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक आराम से खा सकते हैं.

खजूर गाजर जामुन

 ग्रहणी सरोज देवी ने बताया कि खजूर से बने गाजर जामुन बेहद स्वादिष्ट होते हैं. इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री में गाजर, खजूर, दूध, सूजी, मिल्क पाउडर, देसी घी, इलायची पाउडर, केसर लेना है. रबड़ी के लिए अतिरिक्त दूध, मिल्क पाउडर और खजूर का पेस्ट उपयोग में लिया जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

खजूर गाजर जामुन

सबसे पहले खजूर को गर्म दूध में भिगोकर रख दें. गाजर को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें और मिक्सी में डालें. इसमें भीगे हुए खजूर और थोड़ा दूध डालकर अच्छी तरह पीस लें. अब इस मिश्रण को कढ़ाई में डालें और उसमें सूजी, मिल्क पाउडर, इलायची पाउडर और थोड़ा दूध डालकर अच्छे से मिलाएं. फिर देसी घी डालकर धीमी आंच पर पकाएं, जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए.

खजूर गाजर जामुन

 मिश्रण को हल्का ठंडा करके छोटी-छोटी बॉल्स बना लें और इन्हें हल्का सा स्टीम करें. अब रबड़ी बनाने के लिए दूध में मिल्क पाउडर डालकर उबालें. दूसरी तरफ खजूर को दूध में पीस लें. दूध में उबाल आने पर खजूर का पेस्ट, इलायची पाउडर और केसर डालें और क्रीमी होने तक पकाएं. अब इसमें गाजर जामुन की बॉल्स डालें और हल्का उबाल आने तक पकाएं, स्वादिष्ट गाजर जामुन तैयार है.

खजूर गाजर जामुन

यह गाजर जामुन आयरन, फाइबर और प्राकृतिक ऊर्जा से भरपूर होता है. खजूर पाचन को बेहतर बनाता है और तुरंत ताकत देता है, जबकि गाजर आंखों और त्वचा के लिए लाभकारी होती है. बिना रिफाइंड शुगर के होने के कारण यह मिठाई हल्की और हेल्दी मानी जाती है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है.

homelifestyle

नोट करे खजूर से बनी हेल्दी गाजर जामुन रेसिपी और जानिए इसके फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP