Daily lucky tarot reading horoscope 18 January 2026 | Daily Lucky Tarot Horoscope | दैनिक लकी टैरो राशिफल 18 जनवरी 2026 | मौनी अमावस्या पर बना शुभ योग का अद्भुत संयोग, कन्या समेत 5 राशियों को धन प्राप्ति के मिलेंगे शुभ समाचार

Share to your loved once


Last Updated:

18 December Lucky Tarot Horoscope: आज जनवरी की 18 तारीख 5 टैरो कार्ड्स वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है क्योंकि आज कई शुभ योग बन रहे हैं. इन शुभ योग के प्रभाव से कन्या समेत 5 टैरो कार्ड्स वालों को घर के अधूरे कार्य पूरे करने और जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं जनवरी की 18 तारीख का दिन 5 टैरो राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…

ख़बरें फटाफट

मौनी अमावस्या पर बना शुभ संयोग, 5 राशियों को धन प्राप्ति के मिलेंगे शुभ समाचार

Daily Lucky Tarot Horoscope 18 January 2026: आज जनवरी की 18 तारीख है और इस दिन मौनी अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा. रविवार का दिन ग्रहों के राजा और सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव को समर्पित है. साथ ही इस दिन चंद्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करने वाले हैं और पश्चिम दिशा की तरफ दिशाशूल लगने वाला है. मौनी अमावस्या के दिन ग्रहों की गजब स्थिति से पंचग्रही योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और हर्षण योग का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. आज बन रहे शुभ योग का फायदा वृषभ, कर्क, कन्या समेत 5 टैरो कार्ड्स राशिफल वालों को मिलने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वालों को कल रिलैक्स करने का मौका मिलेगा और किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. आइए जानते हैं जनवरी की 18 तारीख का दिन इन टैरो कार्ड्स राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…

वृषभ (नाइट ऑफ़ कप्स) का टैरो राशिफल (Taurus Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मौनी अमावस्या का दिन वृषभ राशि वालों के लिए काफी धार्मिक रहने वाला है. धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा और किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है. ससुराल पक्ष से अगर कोई तनाव चल रहा है तो कल वह खत्म हो जाएगा और रिश्तों में फिर से मजबूती आएगी. वहीं जीवनसाथी का हर कदम पर साथ मिलेगा और कहीं बाहर जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं. काम के प्रति आपका अलग नजरिया और सोच लोगों को आकर्षित कर सकती है, जिससे आपके दोस्तों की संख्या में वृद्धि हो सकती है.

कर्क (द हाई प्रीस्टेस) का टैरो राशिफल (Kark Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मौनी अमावस्या का दिन कर्क राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. कर्क राशि वालों को परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. रविवार की छुट्टी की वजह से आपको घर के अधूरे कार्यों को पूरा करने मौका मिलेगा, जिसमें दोस्त भी आपका सहयोग करेंगे. संतान प्राप्ति की लंबे समय से चली आ रही इच्छा जल्द ही पूरी हो सकती है. परिवार में अगर कोई अनबन चल रही है तो आज किसी रिश्तेदार की मदद से खत्म होती देखी जाएगी.

कन्या (पेज ऑफ़ कप्स) का टैरो राशिफल (Virgo Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन कन्या राशि वालों को अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और ससुराल पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. कन्या राशि वाले कल काफी रिलैक्स नजर आएंगे और जीवनसाथी व बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. माता पिता के साथ किसी संपत्ति की खरीदारी को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिसमें उनका पूरा साथ मिलेगा. आप जल्द ही अपनी नौकरी छोड़कर नया व्यवसाय शुरू करने की तैयारी कर सकते हैं.

धनु (द एम्परर) का टैरो राशिफल (Dhanu Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन धनु राशि वालों को कई विवादों से मुक्ति मिलेगी और किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है. शुभ योग के प्रभाव से आज आपको कुछ छोटी और बड़ी महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं. साथ ही सही योजना में पैसा लगाने से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. आज आप मुसीबत में फंसे किसी दोस्त की आर्थिक मदद कर सकते हैं और परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं. आज आपका मूड अच्छा रहेगा और ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं.

कुंभ (थ्री ऑफ स्वोर्ड्स) का टैरो राशिफल (Aquarius Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन कुंभ राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और किसी दोस्त से अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. प्रॉपर्टी से जुड़े पारिवारिक झगड़े सुलझ सकते हैं, जिससे सभी को राहत मिलेगी. साथ ही मौनी अमावस्या की वजह से आध्यात्मिक जीवन की ओर झुकाव बढ़ सकता है और दान पुण्य के कार्यों पर कुछ धन भी खर्च कर सकते हैं. कुंभ राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और किसी बड़े टेंशन से राहत मिलने के योग भी बन रहे हैं.

About the Author

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें

homeastro

मौनी अमावस्या पर बना शुभ संयोग, 5 राशियों को धन प्राप्ति के मिलेंगे शुभ समाचार



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP