One-Pot Mexican Rice : लंच में कुछ नया चाहिए? ट्राई करें वायरल ‘वन पॉट मैक्सिकन राइस’, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो

Share to your loved once


One-Pot Mexican Rice: खाना ऐसा हो जिसे बनाने में बर्तन कम लगे, सर्व करना आसान हो और स्वाद के साथ स्‍वाद में भी जबरदस्‍त हो. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई ऐसी ही रेसिपी की तलाश में रहता है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर एक खास तरह की मैक्सिकन रेसिपी खूब वायरल हो रही है. इसका नाम हे वन पॉट मैक्सिकन राइस(One-Pot Mexican Rice). यह डिश न केवल दिखने में काफी लजीज है, बल्कि इसमें प्रोटीन, फाइबर और कार्ब्स का परफेक्‍ट बैलेंस भी मिल जाता है. अगर आप रोज के दाल-चावल खाकर बोर हो गए हैं, तो सिर्फ 20 मिनट में तैयार होने वाली यह मैक्सिकन डिश आपके लिए बेस्ट है.

सामग्री (Ingredients):

चावल: 1 कप (बासमती या कोई भी लॉन्ग ग्रेन)
राजमा: ½ कप (उबला हुआ या रात भर भीगा हुआ)
टमाटर प्यूरी: 1 कप (ताजे टमाटर पीस लें)
सब्जियां: बारीक कटी शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न और प्याज.
लहसुन: 4-5 कलियां (बारीक कटी हुई)
मसाले: काली मिर्च पाउडर, चिल्ली फ्लेक्स, ओरेगेनो और नमक.
मक्खन/तेल: 2 चम्मच
नींबू और हरा धनिया: सजाने के लिए.

बनाने की विधि (Step-by-Step Recipe):

तड़का लगाएं: एक गहरे पैन या कुकर में तेल/मक्खन गरम करें और जब ये गर्म हो जाए तो इसमें बारीक कटा लहसुन और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.

सब्जियां डालें: अब इसमें शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न डालकर 2 मिनट तक चलाएं. कुछ देर में खुशबू आने लगेगी.

प्यूरी और मसाले: अब इसमें टमाटर की प्यूरी सावधानी से डालें. साथ ही नमक, काली मिर्च, चिल्ली फ्लेक्स और ओरेगेनो डालकर तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे.

डालें चावल और राजमा: अब धुले हुए चावल और उबला हुआ राजमा इसमें डालें और  डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

अच्‍छी तरह पकाएं: अब इसमें 2 कप पानी (चावल की मात्रा का दोगुना) डालकर ढक्कन लगाएं और धीमी आंच पर चावल पकने तक पकाएं (कुकर में 1-2 सीटी).

फाइनल टच: जब दो सीटी लग जाए तो गैस बंद करें और ऊपर से थोड़ा नींबू का रस और ताज़ा हरा धनिया छिड़कें.

काम का टिप्‍स :

इसे सर्व करते समय ऊपर से थोड़ा कद्दूकस किया हुआ चीज (Cheese) या ठंडी दही/क्रीम डालें. यह इसके स्वाद को रेस्टोरेंट जैसा बना देगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP