UP Weather Live: यूपी का बदलने वाला है मौसम, इस दिन होगी झमाझम बारिश, पड़ेगी भयंकर ठंड, जानें IMD का अपडेट

Share to your loved once


UP Weather Live:  उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है.कोहरे और ‘कोल्ड डे’ के डबल अटैक से बीच अब यूपी वालों पर तीसरी ऑफत का संकट भी मंडरा रहा है.अगले 4 दिनों में एक के बाद एक दो नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेंगे. जिसके कारण मौसम में उलटफेर का दौर जारी रहेगा.अनुमान है इस बीच जनवरी महीने में यूपी के अलग-अलग शहरों में आसमान में काले बादल नजर आएंगे और गरज चमक के साथ बारिश भी होगी. लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक,18 जनवरी को पश्चिमी यूपी के साथ पूर्वी यूपी के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. इसके अलावा कोल्ड डे को लेकर भी मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि 19 जनवरी से प्रदेश के कई जिलों में लोगों को कोहरे की सफेद चादर से थोड़ी राहत मिलेगी. हालांकि 21 और 22 जनवरी को प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर बारिश के छींटे भी पड़ेंगे.इसके साथ ही बादलों की गड़गड़ाहट की आवाज भी कुछ जिलों में सुनाई दे सकती है.

कहीं कम कहीं छायेगा घना कोहरा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, संतकबीरनगर और गाजीपुर में घना कोहरा नजर आएगा. इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. वहीं सहारनपुर, मुज्जफरनगर, बिजनौर, मेरठ, आगरा, मथुरा, बागपत, संभल, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, कानपुर, मैनपुरी, इटावा, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर और वाराणसी में भी 100 से 500 मीटर की दृश्यता वाला कोहरा सुबह के वक्त दिखाई दे सकता है.

लखनऊ वालों को राहत
राजधानी लखनऊ में रविवार को मौसम का यूटर्न दिखाई देगा. आज ठंड से ठिठुरते लखनऊ वालों को इससे राहत मिलेगी. 18 जनवरी को लखनऊ में सुबह के वक्त हल्का कोहरा दिख सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान पूरी तरह साफ होगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है.वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में भी आज सुबह के समय हल्का कोहरा नजर सकता है. आज यहां न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा.अनुमान है 22 जनवरी से नोएडा में हल्की बारिश भी हो सकती है.

आ रहा दो नया पश्चिमी विक्षोभ
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दो नए पश्चिमी विक्षोभ से यूपी के मौसम में काफी बदलाव होगा. पहला पश्चिमी विक्षोभ 19 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. इसके 2 दिन बाद यानी फिर 21 जनवरी को भी ऐसी ही स्थिति बनेगी. इस दौरान तापमान में उतार चढ़ाव की स्तिथि भी देखने को मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP