Virat Kohli: इंदौर वनडे में विराट कोहली वर्ल्ड रिकॉर्ड पर लगाएंगे निशाना, ऐसा करते ही धराशायी कर देंगे पोंटिंग-सहवाग का कीर्तिमान

Share to your loved once


Last Updated:

Virat Kohli next World Record target: विराट कोहली इंदौर वनडे में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड नाम कर सकते हैं. दरअसल, वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने से एक कदम दूर हैं. कोहली ने इंदौर में शतक लगाया तो वह रिकी पोंटिंग और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ते हुए कीवी टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा सात शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

कोहली की नजर वर्ल्ड रिकॉर्ड पर, पोंटिंग-सहवाग को पीछे छोड़ इतिहास रचने का मौकाकोहली के पास इतिहास रचने का मौका

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में 18 जनवरी यानी कल वनडे सीरीज का निर्णायक तीसरा मुकाबले खेला जाना है. दो मैचों के बाद सीरीज 1-1 से बराबर है. भारत ने पहला मैच अपने नाम किया था, जिसके बाद मेहमानों ने वापसी की और दूसरा मुकाबला जीत लिया. भारत की नजरें तीसरा मैच जीतकर सीरीज नाम करने पर होंगी. भारत को मैच जीतना है तो विराट कोहली का बल्ला चलना जरूरी है. विराट कोहली ने पहले मुकाबले में 93 रन की पारी खेली थी, जिसके दम पर भारत को जीत मिली थी. विराट कोहली की नजरें इंदौर वनडे में भारत को जीत दिलाने के साथ ही एक बड़े रिकॉर्ड पर भी होंगी, जिसे वह पिछले दो मैचों राजकोट में हासिल नहीं कर पाए थे. हालांकि, इस रिकॉर्ड को नाम करने के लिए कोहली को शतक ठोकना होगा.

कोहली के पास इतिहास रचने का मौका
दरअसल, विराट कोहली के पास रविवार को वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड ध्वस्त करने का मौका होगा. विराट कोहली के बल्ले से शतक निकला तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. विराट ने सेंचुरी बनाई तो वो उनकी इस टीम के खिलाफ सातवीं वनडे सेंचुरी होगी. इसी के साथ वह रिकी पोंटिंग और वीरेंद्र सहवाग का कीर्तिमान तोड़ देंगे, जिनके नाम इस टीम के खिलाफ 6-6 वनडे शतक दर्ज हैं. विराट भी इन दोनों दिग्गजों के बराबर हैं.

कोहली के पास इतिहास रचने का मौका

शानदार फॉर्म में कोहली
विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने वाले विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज के पहले मैच में भी 93 रन की पारी खेल देश को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि, दूसरे वनडे में कोहली सिर्फ 23 रन बना सके थे. विराट कोहली के साथ ही पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के पास भी इंदौर में बड़ी पारी खेल अपने फैंस को रोमांचित करने का मौका होगा. रोहित पिछले दोनों वनडे में अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में कामयाब नहीं रहे हैं.

इंदौर में कैसा है विराट का रिकॉर्ड?
विराट का होल्कर स्टेडियम, इंदौर में अब तक साधारण प्रदर्शन रहा है. विराट ने इस मैदान में अब तक 4 वनडे खेले हैं. इसमें 33 के औसत से सिर्फ 99 रन उनके बल्ले से निकले हैं. सर्वाधिक स्कोर 36 रन रहा है. ऐसे में विराट रविवार को इस मैदान पर उतरेंगे तो अपने पुराने रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेंगे. इंदौर में रहने वाले फैंस भी चाहेंगे कि विराट एक यादगार पारी खेलें. इसके बाद विराट कोहली को टीम इंडिया की जर्सी में देखने के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ेगा. भारत की अगली वनडे सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में है, जिसमें रोहित-कोहली की जोड़ी एक्शन में नजर आएगी.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

कोहली की नजर वर्ल्ड रिकॉर्ड पर, पोंटिंग-सहवाग को पीछे छोड़ इतिहास रचने का मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP