सर्दियों में शरीर को गर्म रखने वाले 5 मसाले और उनके फायदे.

Share to your loved once


Last Updated:

सर्दियों में सिर्फ गर्म कपड़े ही नहीं, सही खानपान भी शरीर को भीतर से गर्म रखता है. आयुर्वेद में बताए गए अदरक, इलायची, जीरा, दालचीनी और काली मिर्च जैसे मसाले ठंड से बचाने के साथ इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं. इन्हें रोज़मर्रा की डाइट में शामिल कर सर्दी, खांसी और ठिठुरन से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है.

करौली

सर्दियों में ठिठुरन से बचने के लिए लोग अक्सर गर्म कपड़ों का सहारा लेते हैं, लेकिन अगर आपकी थाली में सही चीजें शामिल हो जाएं तो बिना ज्यादा लेयर पहने भी शरीर भीतर से गर्म रह सकता है.आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में ऐसे कई मसालों का जिक्र मिलता है, जो ठंड के मौसम में शरीर का तापमान संतुलित रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी मजबूत करते हैं.

करौली

विशेषज्ञों के अनुसार, सर्दियों में खानपान में पांच खास मसालों को शामिल कर लिया जाए तो ठंड का असर काफी हद तक कम हो सकता है. सबसे पहले बात अदरक की. सदियों से अदरक को किसी वरदान से कम नहीं माना गया है. चाय में अदरक डालकर पीना हो या फिर अदरक का काढ़ा, यह शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ सर्दी-खांसी से भी राहत देता है. ठंड के दिनों में सुबह-शाम अदरक का सेवन शरीर को एक्टिव बनाए रखता है.

करौली

इलायची भी सर्दियों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इलायची वाली चाय न सिर्फ शरीर को गर्म रखती है, बल्कि दिल की सेहत के लिए भी अच्छी मानी जाती है. इसकी खुशबू और स्वाद सर्दियों में थकान को दूर करने में मदद करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

करौली

जीरा आमतौर पर तड़के में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन सर्दियों में जीरे का पानी किसी औषधि से कम नहीं. एक चम्मच जीरा पानी में उबालकर सुबह या शाम पीने से शरीर गर्म रहता है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है. ठंड के मौसम में अक्सर होने वाली गैस और अपच की समस्या से भी राहत मिलती है.

करौली

दालचीनी सर्दियों की सबसे पसंदीदा मसालों में से एक है. दालचीनी वाली चाय न केवल शरीर को गर्म रखती है, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर हाथ-पैर ठंडे पड़ने की समस्या से भी राहत देती है.

करौली

काली मिर्च का नाम भी इस सूची में शामिल है. चाय, सब्जी या सलाद में थोड़ी सी काली मिर्च मिलाने से इसका गर्म असर शरीर का तापमान बढ़ाने में मदद करता है. साथ ही यह संक्रमण से बचाव में भी सहायक मानी जाती है.

homelifestyle

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने वाले 5 मसाले और उनके फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP