aaj ka Mesh rashifal 18 January 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business | आज का मेष राशिफल, 18 जनवरी 2026

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 18 January 2026 : मेष राशि की ओर से आज लिए गए फैसले दूर तक लाभ देंगे. घुटने और जोड़ों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. कारोबार में नई डील मिल सकती है. आज शिशिर ऋतु और माष माघ है. तिथि मनावस्या, पक्ष कृष्ण और योग हर्षण है. शुभ समय दोपहर 12.10 से 12.52 तक रहेगा. अशुभ समय शाम 4.29 से 5.48 तक है. आज पश्चिम में जाना खतरनाक हो सकता है. फिजूलखर्ची से बचें. अपना बजट देखकर ही खर्च करें. नौकरी में बॉस से तारीफ मिल सकती है. रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है. आवेग में आकर कुछ भी कहने से बचें. आज शुभ अंक 7 और भाग्यांक 6 होगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 18 January 2026 (आज की मेष राशि) मिर्जापुर. आज शिशिर ऋतु और माष माघ है. तिथि मनावस्या है. नक्षत्र पूर्वाषाढा है. पक्ष कृष्ण है. योग हर्षण है. सूर्योदय 7.14 पर और सूर्यास्त 5.48 मिनट शायकाल पर होगा. शुभ समय दोपहर 12.10 मिनट से 12.52 तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त को सबसे अच्छा माना जाता है. इसमें किया गया काम चिरकाल तक लाभ देता है. अशुभ समय शाम को 4.29 से 5.48 तक रहेगा. दिशाशूल पश्चिम में रहेगा. मेष राशि के जातकों को आज व्यवसाय में नई डील मिल सकती है. सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े कामों में लाभ मिलेगा. आज लिए गए निर्णय दूरगामी लाभ देंगे. सेहत में घुटने और जोड़ों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. साझेदारी से जुड़े कामों में फायदा होगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज चंद्रमा मेष राशि के सातवें भाव में गोचर करेंगे. साझेदारी और सार्वजनिक संपर्क में वृद्धि होगी. रिश्तों में सुधार, नई डील और पब्लिक भागेदारी से जुड़े काम होंगे. राशि के स्वामी मंगल ऊर्जा बनाए रखने में मददगार बनेंगे. संयम बनाए रखने में मदद करेंगे. साझेदारी से जुड़े कामों में लाभ मिलेगा. फिजूलखर्ची से बचें. रिश्तों में कड़वाहट हो सकती है. आवेग में आकर पार्टनर को कुछ भी कहने से बचें.

कैसी रहेगी लव लाइफ

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के प्यार और रिश्तों में दरार आ सकती है. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. रिश्तों में अहंकार से बचें. संवाद और समझदारी से काम लें. वाणी में मिठास रखें. अविवाहित लोगों के लिए किसी पुराने परिचित से रिश्ते आ सकते हैं. परिवार में भावनात्मक संतुलन बनाए रखें. घर में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है. परिवारिक मामलों में जल्दबाजी न करें.

मेष राशि का आज का शुभ अंक 7 और भाग्यांक 6 होगा. शुभ रंग सफेद और आसमानी होगा. मेष राशि के लोगों को उपाय के तौर पर महालक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें. ओम श्री महालक्ष्मये का 21 बार जाप करें. जीवनसाथी को सम्मान दें. इससे ग्रहों का प्रभाव शांत होगा और आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. सुख और समृद्धि मिलेगी. सारे काम पूर्ण होंगे.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

मेष राशि के आज बिगड़ सकते हैं रिश्ते, पश्चिम खतरनाक, शाम 4 के बाद अशुभ समय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP