Vaibhav Suryavanshi Catch: छक्के के लिए जा रही थी गेंद, बाउंड्री पर खड़े वैभव सूर्यवंशी ने कर दिया करिश्मा, अविश्वसनीय कैच से चौंकाया
Last Updated:
Vaibhav Suryavanshi Catch Viral Video: भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला तो बोला ही, लेकिन उनके एक कैच की हर तरफ चर्चा हो रही है. वैभव ने छक्के के लिए जा रही गेंद को अद्भुत तरीके से लपककर हर किसी को हैरान कर दिया. वैभव के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला हुआ है.
वैभव सूर्यवंशी ने कैच से लूटी महफिल.नई दिल्ली. भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए बांग्लादेश को भी शिकस्त दे दी. डकवर्थ लुइस नियम के तहत टीम इंडिया ने बांग्लादेश को इस मुकाबले में 18 रन से हराया. वैभव सूर्यवंशी का इस जीत में अहम योगदान रहा. वैभव ने 72 रन की धमाकेदार पारी तो खेली ही, साथ ही उन्होंने अपनी लाजवाब फील्डिंग से भी गर्दा उड़ा दिया. वैभव के एक जबरदस्त कैच के चारों तरफ चर्चे हैं. उन्होंने एक ऐसा कैच लिया जिसकी तारीफ करते लोग तक नहीं रहे हैं. दरअसल, वैभव सूर्यवंशी ने बाउंड्री पर यह हैरतंगेज कैच पूरा किया. उनके इस करिश्मे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
View this post on Instagram