अजय देवगन की ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट बदली, अब ‘टॉक्सिक’-‘धुरंधर 2’ से नहीं होगी भिड़ंत, मेकर्स ने किया अनाउंस

Share to your loved once


Last Updated:

Dhamaal 4 Release Date: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ अब 12 जून को रिलीज होगी. पहले यह फिल्म ईद पर रिलीज होनी थी. लेकिन ईद पर ‘धुरंधर 2’ और यश की ‘टॉक्सिक’ से टकराव की वजह से डेट बदली गई. फिल्म में संजय मिश्रा, अरशद वारसी, ईशा गुप्ता समेत कई बड़े कलाकार हैं.

ख़बरें फटाफट

अजय की 'धमाल 4' की रिलीज डेट बदली, अब 'टॉक्सिक'-'धुरंधर 2' से नहीं होगी भिड़ंत‘धमाल 4’ की रिलीज डेट अनाउंस हुई.

मुंबई. अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘धमाल-4’ सिनेमाघरों में जल्द ही धमाल मचाने को तैयार है. फिल्म के मेकर्स ने मजेदार अंदाज में फिल्म की रिलीज डेट पर बदलाव की जानकारी दी. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार पोस्टर शेयर किया. इस पोस्टर में रिलीज की जानकारी दी गई है, जिसमें लिखा है कि 12 जून को फिल्म ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी. उन्होंने पोस्टर शेयर कर कैप्शन दिया, “जल्दी बता रहे हैं, फिर धमाल मचाने भी तो जाना है.”

पोस्ट देखने के बाद फैंस इसके रिलीज को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. साथ ही, कुछ यूजर फिल्म की रिलीज डेट के बदलाव का कारण यश फिल्म टॉक्सिक को बता रहे हैं. बता दें कि फिल्म ‘धमाल 4’ भी ईद के अवसर पर ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने कुछ वजह से इसकी रिलीज में बदलाव किया है, जिसका कारण फैंस ‘धुरंधर 2’ और यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ बता रहे हैं.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP