एआर रहमान के ‘कम्युनल’ बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, संगीतकार पर मढ़ा आरोप- ‘नफरत से अंधे’
Last Updated:
एआर रहमान के ‘कम्युनल’ बयान पर कंगना रनौत ने नाराजगी जताई है. यह विवाद फिल्म सितारों के बीच बढ़ती वैचारिक दूरी को बयां करता है. जहां एआर रहमान ने काम न मिलने के पीछे ‘कम्युनलिज्म’ को वजह बताया, वहीं कंगना रनौत ने उन पर ‘नफरत से अंधे’ होने का आरोप लगाया.
एआर रहमान के बयान पर सेलेब्स रिएक्शन दे रहे हैं.नई दिल्ली: एआर रहमान ने अपने एक इंटरव्यू में संकेत दिया कि पिछले 8 सालों में उन्हें हिंदी सिनेमा में काम मिलने में कठिनाई हुई हैं. उन्होंने इसके लिए सांप्रदायिक माहौल को जिम्मेदार ठहराया. हालांकि, संगीतकार के इस बयान की काफी आलोचना हो रही है, क्योंकि कई लोगों का मानना है कि एआर रहमान जैसी शख्सियत को काम न मिलना उनके टैलेंट या इंडस्ट्री के बदलते म्यूजिक टेस्ट की वजह से हो सकता है, न कि धर्म की वजह से.
कंगना रनौत ने एआर रहमान के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने मामले को निजी अनुभव से जोड़ते हुए सीधा हमला बोला. कंगना का आरोप है कि एआर रहमान ने उनकी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की कहानी सुनने तक के लिए उनसे मिलने से मना कर दिया था. कंगना रनौत ने आरोप लगाया कि एआर रहमान ने ‘इमरजेंसी’ को एक प्रोपेगेंडा फिल्म मानकर उनसे जुड़ने से इनकार किया था. कंगना ने उन्हें ‘नफरत से अंधा’ शख्स तक कह दिया, जो उनके बीच के गहरे मतभेद को दर्शाता है.
सिंगर शान का रुख संतुलित
एआर रहमान विवाद में सिंगर शान का कमेंट काफी अहम है. उन्होंने इसे प्रोफेशनल नजरिए से देखा. उन्होंने साफ किया कि काम मिलना या न मिलना इंडस्ट्री के डायनामिक्स पर निर्भर करता है. उन्होंने एआर रहमान के बयान को ‘निजी राय’ बताते हुए सुझाव दिया कि इसे सांप्रदायिक चश्मे से देखना गलत है, क्योंकि उतार-चढ़ाव हर कलाकार के करियर में आते हैं.
भेदभाव झेल रहीं कंगना रनौत
एआर रहमान को हिंदी सिनेमा में पिछले 8 सालों से काम मिलने में मुश्किल आ रही है. वे मानते हैं कि इंडस्ट्री में ‘कम्युनल’ सोच हावी हो रही है. कंगना रनौत का मानना है कि वह खुद राजनीतिक नजरिये की वजह से भेदभाव झेलती हैं, लेकिन एआर रहमान उन्हें पूर्वाग्रही नजर आए.
धार्मिक पहचान में उलझे कलाकार
एआर रहमान और कंगना रनौत के बीच तकरार बताती है कि बॉलीवुड केवल कला का सेंटर नहीं रहा, बल्कि यह वैचारिक जंग का मैदान भी बन गया है. जहां एक तरफ कलाकार अपनी धार्मिक पहचान और काम के बीच संबंध देख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विचारधारा के आधार पर गुटबाजी भी साफ नजर आ रही है.
About the Author
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें