10 मिनट में बनाएं कैफे स्टाइल क्रिस्पी मटर सैंडविच, परिवार के लिए परफेक्ट स्नैक, टिफिन के लिए भी बेस्ट
Last Updated:
Pea Sandwiches 10 Min Recipe: तेजी से बनने वाला नाश्ता, बच्चों के लिए बेस्ट टिफिन आइटम, पूरे परिवार को आए पसंद, सर्दियों में बनाना, खाना, पचाना आसान, ये सारे गुण मटर सैंडविच में मौजूद हैं. इसे आप दस मिनट में बना सकती हैं. जानें रेसिपी…

सुबह की हड़बड़ी हो या फिर शाम की बिना बताए लगने वाली भूख, ऐसे समय में अगर कुछ ऐसा खाने को मिल जाए जो न सिर्फ टेस्टी हो, बल्कि मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाए, तो इसकी बात ही कुछ और होती है. जब बात ऐसे स्नैक की आती है, तो मटर सैंडविच एक परफेक्ट ऑप्शन बनकर सामने आता है.

खंडवा की गृहणी स्वीटी पटेल बताती हैं कि इस डिश की खासियत इसमें इस्तेमाल किए गए फ्रेश हरे मटर, उनसे आने वाली हल्की मसालों की खुशबू और क्रिस्पी ब्रेड का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है. बच्चों को जब यह सैंडविच खिलाया जाता है, तो यह पहली ही बार में उनकी फेवरेट बन जाती है. तो चलिए जानते हैं इस क्रिस्पी और टेस्टी डिश की आसान रेसिपी.

रोज-रोज समोसा, पकौड़ी और नमकीन खाकर बोर हो चुके लोगों के लिए यह मटर सैंडविच एक हेल्दी और नया ऑप्शन बनकर सामने आया है, जिसे 10 मिनट में आसानी से तैयार किया जा सकता है. सबसे पहले ब्रेड तैयार करें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

हरी मटर में मौजूद फाइबर और पोषक तत्व इस सैंडविच को बच्चों और बड़ों दोनों के लिए परफेक्ट स्नैक बनाते हैं, यही वजह है कि यह तेजी से लोगों की पसंद बन रहा है।ओर खाने में भी अच्छा लगता है.

मटर सैंडविच बनाने के लिए ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होती, घर में मौजूद सामान्य सामग्री से ही यह कैफे स्टाइल स्वाद देता है. सबसे पहले उबली हुई मटर को हल्का-सा मैश किया जाता है, ध्यान रखा जाता है कि मटर पूरी तरह पेस्ट न बने, ताकि सैंडविच खाते समय उसका टेक्सचर बना रहे.

इसके बाद प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, काली मिर्च और नींबू का रस मिलाकर मटर का चटपटा और खुशबूदार मिश्रण तैयार किया जाता है. अब ब्रेड स्लाइस पर यह मिश्रण अच्छी मात्रा में फैलाया जाता है, स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से चीज या मेयोनीज भी डाली जा सकती है.

तवे या सैंडविच मेकर में बटर लगाकर सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंका जाता है, जिससे बाहर से कुरकुरा और अंदर से सॉफ्ट स्वाद मिलता है.

तैयार मटर सैंडविच जब प्लेट में आता है तो उसकी खुशबू ही भूख बढ़ा देती है, बच्चे पहली बाइट में ही इसके फैन हो जाते हैं।इस सैंडविच को हरी चटनी, टमाटर सॉस या गरम चाय के साथ परोसने पर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.