छोटे-छोटे स्टेप्स, बड़ा कमाल!, इस सीक्रेट से घर पर बनाएं होटल जैसा मटर-पनीर
Last Updated:
Matar Paneer Restaurant Style: अगर आप घर पर ऐसी मटर-पनीर बनाना चाहते हैं जिसका स्वाद 5-स्टार होटल को भी पीछे छोड़ दे, तो शेफ के ये छोटे-छोटे सीक्रेट टिप्स जरूर अपनाएं. सही मसालों का इस्तेमाल, पनीर फ्राई करने का तरीका और ग्रेवी को रिच बनाने के खास स्टेप्स इस सब्जी को बेहद लाजवाब बना देते हैं. इस रेसिपी को एक बार चखते ही घरवाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे और बार-बार बनाने की फरमाइश करेंगे.

मटर पनीर की सब्जी एक ऐसा व्यंजन है जो शाकाहारी लोगों के लिए काफी स्वादिष्ट और खास मानी जाती है. यह व्यंजन न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि पौष्टिक भी होता है. अगर आप अपने घर में मटर पनीर की सब्जी बनाकर अपने परिवार को सेहत और स्वाद देना चाहते हैं, तो देसी तरीके से बनाएं यह सब्जी. इस रेसिपी को खाते ही घर के लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे. आपकी इतनी तारीफ होगी की दिल खुश हो जाएगा.

सामग्री में एक कप हरे मटर (ताजा या सूखे), एक पैकेट पनीर, दो बड़े प्याज बारीक कटे हुए, दो इंच अदरक बारीक कटा हुआ, दो लहसुन बारीक कटे हुए, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक चम्मच मीट मसाला पाउडर, एक चम्मच पनीर मसाला पाउडर, स्वाद अनुसार नमक और सरसों का तेल इस्तेमाल होता है.

विधि की बात करें तो सबसे पहले एक कुकर में हरी मटर उबाल लें या ताजा हरे मटर का इस्तेमाल करें. पनीर को एक बढ़िया आकार में काट लें. एक कढ़ाई में सरसों का तेल डालें और पनीर को अच्छे से फ्राई कर लें. अब पनीर को निकालकर अलग रख दें. तेल में बारीक कटा हुआ प्याज डालें और उसे फ्राई करें. प्याज के साथ थोड़ा सा नमक का उपयोग करें जिससे कि प्याज जल्दी गल जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट तैयार करें. प्याज 25% तक फ्राई हो जाए तो उसमें मसाले का मिश्रण डालें. मसाले को अच्छे से फ्राई करें. हरे मटर को डालें और अच्छे से फ्राई करें. जरूरत अनुसार पानी डालें और उबाल आने दें. फ्राई किए गए पनीर को इसमें डालें और एक अच्छी उबाल फिर से आने दें. ग्रेवी आपके हिसाब से हो जाए तो इसे गैस चूल्हे से उतारें और गरमागरम परोसें.

इस सब्जी को और भी खास बनाने के लिए आप ये टिप्स अपना सकते हैं. जैसे सब्जी पकने के बाद घर की दो बड़े चम्मच मलाई डालना या बाहर की क्रीम डालना. इससे सब्जी में रिचनेस आ जाती है हालांकि यह आपकी च्वॉइस पर है. इसके साथ ही मसाला पीसते समय अगर थोड़ा सा पनीर भी पीस लेंगे तो ग्रेवी बढ़िया थिक हो जाएगी. आप पनीर क्रम्बल करके भी डाल सकते हैं. इसके अलावा मसाले पकाते समय थोड़ा सा दही भी ऐड किया जा सकता है. इससे खट्टापन, रिचनेस दोनों ही आते हैं.

इसके अलावा आप ऊपर से हरी धनिया के साथ ही कसूरी मेथी भी डाल सकते हैं. अदरक के जूलियन काटकर डाल सकते हैं, इससे सब्जी और टेस्टी लगती है. कुछ लोग इसे होटल वाला स्वाद देने के लिए सब्जी बनने के बाद ऊपर से कश्मीरी लाल मिर्च का तड़का देते हैं. इससे रंग बहुत अच्छा हो जाता है.