Ayush Mhatre refused to shake hands: बांग्लादेश के कप्तान से आयुष म्हात्रे ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में हाथ मिलाने से किया इनकार
Last Updated:
भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने बांग्लादेशी कप्तान से अंडर 19 वर्ल्ड कप में नहीं मिलाया हाथनई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच खराब हुए रिश्ते के बाद जो काम टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया था. ऐसा ही काम कुछ आयुष म्हात्रे ने किया. भारत अंडर-19 के कप्तान ने शनिवार (17 जनवरी) को बुलावायो के क्वीन स्पोर्ट्स क्लब में हुए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के मैच 7 के दौरान बांग्लादेश के कप्तान से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. बांग्लादेश के कप्तान मोहम्मद अजीजुल हाकिम तमीम की तबीयत खराब होने के कारण उप-कप्तान जवाद अबरार टॉस के लिए आए. माहौल में तनाव साफ नजर आ रहा था क्योंकि दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाने से बचा.
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इसके बाद अबरार म्हात्रे के पास से करीब से गुजरे, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे की तरफ देखा तक नहीं. कुछ ही मिनट बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए बाउंड्री पर खड़े थे. जब वे मैदान पर आए, तब भी उन्होंने एक-दूसरे से बातचीत या हाथ मिलाने से परहेज किया.
खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज हाल के दिनों में भारत-बांग्लादेश संबंधों में आई तल्खी को दर्शा रही थी.
इससे पहले इसी महीने, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बीसीसीआई के निर्देश के बाद मुस्ताफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की टीम से रिलीज कर दिया था. मुस्ताफिजुर, जो आगामी आईपीएल सीजन में एकमात्र बांग्लादेशी खिलाड़ी थे, को केकेआर ने पिछले महीने मिनी-ऑक्शन में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें बढ़ने के बाद, उन्हें लीग से हटाने की मांग तेज हो गई थी.
स्थिति को देखते हुए, बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्ताफिजुर को रिलीज करने का निर्देश दिया और फ्रेंचाइजी ने इसका पालन किया, जिससे बांग्लादेश क्रिकेट जगत में नाराजगी फैल गई. तेज गेंदबाज को रिलीज किए जाने के जवाब में, बीसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के उनके मैचों को भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की, सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए. बांग्लादेश सरकार ने भी देश में आईपीएल के प्रसारण को सस्पेंड कर दिया है.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें