Steve Smith break Silence to Babar Azam strike controversy: बीबीएल मैच में बाबर आजम को स्ट्राइक नहीं देने पर स्टीव स्मिथ ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

Share to your loved once


Last Updated:

Steve Smith break Silence to Babar Azam: बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और बाबर के बीच सिडनी थंडर्स के खिलाफ मैच में एक बड़ा बवाल हुआ. मैच के दौरान धीमी बल्लेबाजी कर रहे बाबर आजम को स्मिथ ने स्ट्राइक देने से मना कर दिया था. इस पूरी घटना को लेकर मैच के बाद स्टीव स्मिथ ने पूरी कहानी बताई है.

बाबर को स्ट्राइक नहीं देने पर स्मिथ ने क्या कहा? मैच के बाद बताई पूरी कहानीबीबीएल में बाबर आजम पर स्टीव स्मिथ ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली: बिग बैश लीग में स्टीव स्मिथ और बाबर आजम के बीच हुआ बवाल सुर्खियों में है. सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलने वाले बाबर आजम स्ट्राइक नहीं मिलने पर काफी गुस्से में दिखे. ऐसे में अब बाबर के साथ बल्लेबाजी करने वाले और मैच में शतक लगाकर टीम को जीत दिलाने वाले स्टीव स्मिथ ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.मैच के बाद स्मिथ ने चैनल 7 से बातचीत में कहा, “हमने 10 ओवर के बाद बात की थी, कप्तान और कोच ने कहा कि तुरंत सर्ज ले लो, लेकिन मैंने का कि एक ओवर और रुकते हैं, मैं छोटी बाउंड्री की तरफ मारना चाहता हूं. मैं पहले ओवर में गलती नहीं करना चाहता था, मेरी कोशिश थी कि उस ओवर में 30 रन बना लूं. लगता है हमने 32 रन बनाए तो अच्छा रहा. मुझे नहीं लगता बाबर खुश थे जब मैंने सिंगल लेने से मना किया.”

एक ओवर में धुआंधार 32 रन बनाने के बाद स्टीव स्मिथ ने 12वें ओवर की तीन गेंदों में 11 रन और बनाए और 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इस शतक के साथ ही सिक्सर्स ने 190 रनों के टारगेट को 17.2 ओवर में पांच विकेट से हासिल कर मैच को अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, मैच के बाद बाबर कहीं नजर नहीं आए और स्मिथ भी पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं पहुंचे. इसकी एक बड़ी वजह मैदान पर हुए घटना को और तूल नहीं देने के लिए किया गया.

बीबीएल में बाबर कैसा प्रदर्शन रहा है

पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम का बीबीएल 2025-26 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. बीबीएल में अब तक वह सिर्फ 201 रन बना पाए हैं, जिसमें औसत 28.71 और स्ट्राइक रेट 107.48. अगर किसी मैच में बाबर के बल्ले से रन निकला भी है तो धीमी बल्लेबाजी के कारण उनकी खूब आलोचना हुई है. सिर्फ बीबीएल ही नहीं, अपने नेशनल टीम के लिए भी बाबर टी20 फॉर्मेट में परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं.

क्या है बाबर-स्मिथ का पूरा मामला?

बाबर आजम और स्टीव स्मिथ का ये विवाद सिडनी थंडर्स के खिलाफ मुकाबले की है. स्मिथ 10 ओवर के बाद पावर सर्ज का सही इस्तेमाल करना चाहते थे. बीबीएल में पावर प्ले सिर्फ चार ओवर का होता है और बाकी दो ओवर की फील्डिंग लिमिटेशन इनिंग्स के दूसरे हिस्से में ली जा सकती है, जिसे पावर सर्ज कहते हैं.

स्मिथ की प्लानिंग थी कि वह छोटी बाउंड्री की तरह हिट कर ज्यादा से ज्यादा रन बटोरे जो उन्होंने किया भी. ये घटना 11वें ओवर में हुई थी. सिक्सर्स ने 11वें ओवर में इसे लिया और स्मिथ ने स्ट्राइक रखते हुए रयान हैडली के खिलाफ एक ओवर में 32 रन बना दिए. स्मिथ ने बाबर को 11 ओवर की अंतिम पर स्ट्राइक बदलने से मना किया था. बाबर मैच में 39 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 120 से थोड़ा ज्यादा था.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

बाबर को स्ट्राइक नहीं देने पर स्मिथ ने क्या कहा? मैच के बाद बताई पूरी कहानी



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP