Rasam Rice Recipe : सर्दियों में इन आसान तरीके से बनाएं रसम राइस, एक ही बाइट में दीवाने हो जाएंगे लोग!
How To Make Special Rasam Rice : रसम राइस एक पारंपरिक साउथ इंडियन डिश है जो मसालेदार रसम को नरम, फूले हुए चावल के साथ मिलाकर बनाई जाती है. इसका खट्टा, चटपटा और मसालेदार स्वाद न सिर्फ तुरंत भूख मिटाता है, बल्कि यह पेट के लिए हल्का और पचाने में भी आसान होता है. इसे खासकर बारिश के मौसम में या जब गले में खराश हो, तो परफेक्ट डिश माना जाता है. तो, आइए सीखते हैं कि सर्दियों के महीनों में इसे कैसे बनाया जाए.
रसम राइस बनाने के लिए सामग्री
2 टमाटर, बारीक कटे हुए, ½ कप इमली का गूदा, 1 चम्मच रसम पाउडर, ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ चम्मच राई, 1-2 सूखी लाल मिर्च, 8-10 करी पत्ते, 1 चम्मच घी या तेल, स्वादानुसार नमक, 2 कप पके हुए चावल, तड़के के मसाले: 1 चम्मच घी, ½ चम्मच राई, ½ चम्मच जीरा, एक चुटकी हींग, और 1-2 सूखी लाल मिर्च.
बनाने की विधि
-रसम राइस बनाने के लिए, सबसे पहले एक पैन में थोड़ा घी गरम करें.
-राई डालें और उन्हें चटकने दें फिर हींग, लाल मिर्च और करी पत्ते डालें. बारीक कटे टमाटर डालकर थोड़ी देर पकाएं
-अब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, रसम पाउडर और नमक डालें, अच्छी तरह मिलाएं
-इमली का गूदा और थोड़ा पानी डालकर 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि सभी स्वाद आपस में मिल जाएं.
-अब इस तैयार रसम में पके हुए चावल डालकर अच्छी तरह मिलाएं अगर ज़रूरत हो तो थोड़ा और घी डाल सकते हैं.
-एक छोटे पैन में थोड़ा घी गरम करें और राई, जीरा, हींग, लाल मिर्च और करी पत्ते डालकर तड़का तैयार करें. इस तड़के को तैयार रसम राइस के ऊपर डालें.
-गरमागरम मसालेदार रसम राइस को पापड़, दही या अचार के साथ परोसें.
रसम राइस खाने के फायदे-
रसम में मौजूद मसाले और जड़ी-बूटियाँ (जैसे हल्दी, काली मिर्च) शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करती हैं
रसम राइस बहुत हल्का होता है, इसलिए बुखार, कमजोरी या बीमारी के समय खाने के लिए उपयुक्त है.
गर्म रसम गले को आराम देता है और सर्दी-खांसी व जुकाम में राहत पहुंचाता है. इसके अलावा रसम में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और शरीर तरोताज़ा रहता है.
Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह एक्सपर्ट्स से बातचीत पर आधारित है. यह सामान्य जानकारी है, पर्सनल सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए News-18 जिम्मेदार नहीं होगा.