Aaj Ka Kumbh Rashifal 17 January 2026 : आज सेहत पर रखें ध्यान, कुंभ राशि पर शनिदेव की कृपा से मिलेगी सफलता – Chhattisgarh News

Share to your loved once


Aaj Ka Kumbh Rashifal 17 January 2026 : शनिवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति के मुताबिक इस दिन जहां एक ओर करियर में उतार-चढ़ाव और सतर्कता की जरूरत रहेगी, वहीं लव लाइफ और पारिवारिक सुख में संतुलन बना रहेगा. ठंड के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी जरूरी है. शनिदेव की आराधना और दान-पुण्य से जीवन में ग्रोथ और सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं.

स्वास्थ्य राशिफल

कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य के मामले में सावधान रहने की जरूरत है. पैरों में दर्द, ठंड लगना और सर्दी से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. ठंड तेज होने के कारण गर्म कपड़े पहनें और लापरवाही न करें. खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा.

करियर और बिजनेस राशिफल

करियर में इस समय थोड़ा उठा-पटक और अस्थिरता बनी हुई है. ऐसे में धैर्य रखें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें. बिजनेस या नौकरी से जुड़ी अहम जानकारी किसी से साझा न करें, क्योंकि जरूरत से ज्यादा बोलना नुकसानदायक हो सकता है. सीमित और जरूरी बातें ही करें, तभी करियर में ग्रोथ और सफलता मिलेगी.

लव लाइफ और रिलेशनशिप

लव लाइफ में सकारात्मकता बनी रहेगी. पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा और आपसी समझ मजबूत होगी. पार्टनर के साथ बिजनेस या इन्वेस्टमेंट को लेकर चर्चा करना लाभदायक साबित हो सकता है. आप दोनों एक-दूसरे का सपोर्ट बनेंगे.

धन और खर्च

शनिवार का दिन बुद्धि और विवेक से काम लेने का है. नई-नई खोज और योजनाओं पर विचार करेंगे. खर्च सीमित और आवश्यकतानुसार ही करें. अनावश्यक व्यय से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा.

परिवार और सामाजिक जीवन

पारिवारिक जीवन में थोड़ी सतर्कता जरूरी है. किसी करीबी से विश्वासघात की संभावना बन सकती है. हालांकि सांसारिक सुख-सुविधाएं, नौकर-चाकर और भौतिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा. सायंकाल या रात्रि में छोटी यात्रा संभव है, जो लाभकारी रहेगी.

शनिवार के उपाय और दान

शनिदेव के मंदिर में जाकर तिल के तेल का दीपक जलाएं. काले तिल और तेल का भोग लगाएं. ठंड के मौसम को देखते हुए गर्म कपड़ों का दान करें. पक्षियों को दाना खिलाएं, कबूतरों को बाजरा दें. मछलियों और चींटियों को दाना खिलाना शुभ रहेगा, इससे बिजनेस और जीवन में ग्रोथ मिलेगी.

लकी कलर और लकी नंबर

लकी कलर: गहरा रंग और पीला
लकी नंबर: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP