Roti Sandwich Recipe। रोटी सैंडविच रेसिपी

Share to your loved once


Roti Sandwich Recipe: सुबह का समय अकसर जल्दी निकल जाता है और इसी दौरान नाश्ते का सवाल सबसे बड़ा बन जाता है. ऐसे में अगर कुछ झटपट, हेल्दी और टेस्टी बनाया जाए, तो पूरे परिवार का दिन शानदार शुरू होता है. कई बार ब्रेड वाला नाश्ता रोज बनाकर खाने में बोरिंग लगने लगता है, और रात की बची हुई रोटियों को यूं ही फेंकना भी कोई विकल्प नहीं है. इसी बीच रोटी सैंडविच एक परफेक्ट ऑप्शन बन जाता है. रोटी सैंडविच बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता, और इसे घर में मौजूद साधारण सामग्री से भी तैयार किया जा सकता है. आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियां, मसाले और हरी चटनी डालकर स्वाद को और भी बेहतर बना सकते हैं. बच्चों के लिए यह सैंडविच खासतौर पर आकर्षक और स्वादिष्ट लगता है, वहीं बड़ों के लिए भी यह पेट भरने और शरीर को एनर्जी देने वाला नाश्ता है

. इस रेसिपी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि आप इसे अपनी क्रिएटिविटी के हिसाब से बदल सकते हैं. आलू की स्टफिंग के बजाय पनीर, उबली हुई सब्जियां या स्प्राउट्स का इस्तेमाल करके इसे हेल्दी और पौष्टिक बनाया जा सकता है. रोटी सैंडविच केवल जल्दी बनने वाला नहीं, बल्कि ऐसा नाश्ता है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है और घर में हमेशा बनाने लायक रहता है.

रोटी सैंडविच के लिए सामग्री
-4 गेहूं की रोटियां
-1 उबला हुआ आलू (अच्छी तरह मैश किया हुआ)
-1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
-1 छोटी शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
-1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
-1–2 हरी मिर्च
-नमक स्वादानुसार
-½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-½ चम्मच चाट मसाला
-1 चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
-बटर या घी सेंकने के लिए
-हरी चटनी या टोमैटो सॉस

बनाने की विधि

1. सबसे पहले एक बाउल में मैश किया हुआ आलू लें. इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें.
2. अब नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर टेस्टी स्टफिंग तैयार कर लें.
3. एक रोटी लें और उस पर हल्का सा बटर या हरी चटनी लगाएं. इसके ऊपर तैयार स्टफिंग फैलाएं. दूसरी रोटी रखकर हल्के हाथ से दबा दें. बाकी सैंडविच भी इसी तरह तैयार करें.
4. तवा गर्म करें और थोड़ा बटर या घी डालें. सैंडविच को धीमी आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंकें. अगर चाहें तो सैंडविच मेकर में भी तैयार कर सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

परोसने का तरीका
गर्मागर्म रोटी सैंडविच को बीच से काटकर हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें. आलू की जगह आप पनीर, उबली हुई सब्जियां या स्प्राउट्स का इस्तेमाल करके इसे और हेल्दी बना सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP