रात के अंधेरे में बरेली में चली गोलियां, आखिर ऐसा क्या हुआ कि खनन माफियाओं ने पुलिस पर ही बोल दिया हमला?

Share to your loved once


Last Updated:

Bareilly News: बरेली में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है. अवैध खनन की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की दो टीमें मौके पर जांच और कार्रवाई के लिए पहुंची थीं. इसी दौरान खनन माफियाओं ने बड़ी-बड़ी गाड़ियों से अधिकारियों का पीछा करना शुरू कर दिया. हालात इतने बिगड़ गए कि मौरंग और बाजरी से भरी गाड़ियों को अधिकारियों की गाड़ी के ऊपर पलटने की कोशिश की गई.

रात के अंधेरे में बरेली में चली गोलियां, खनन माफियाओं ने पुलिस पर ही बोला हमलाबरेली फायरिंग न्यूज

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में खनन माफियाओं का दुस्साहस सामने आया है. अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस और प्रशासनिक टीम पर खनन माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया. यह घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, अवैध खनन की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की दो टीमें मौके पर जांच और कार्रवाई के लिए पहुंची थीं. इसी दौरान खनन माफियाओं ने बड़ी-बड़ी गाड़ियों से अधिकारियों का पीछा करना शुरू कर दिया. हालात इतने बिगड़ गए कि मौरंग और बाजरी से भरी गाड़ियों को अधिकारियों की गाड़ी के ऊपर पलटने की कोशिश की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग

अधिकारियों को बचाने के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, जिसके बाद खनन माफियाओं के हौसले पस्त हुए और वे भागने लगे. घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया गया. आधा दर्जन से अधिक टीमों को कार्रवाई में लगाया गया. पुलिस ने अब तक 24 दबंग खनन माफियाओं को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 44 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

इसके अलावा अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही करीब तीन दर्जन गाड़ियों को जब्त किया गया है. प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeuttar-pradesh

रात के अंधेरे में बरेली में चली गोलियां, खनन माफियाओं ने पुलिस पर ही बोला हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP