Daily lucky tarot reading horoscope 17 January 2026 | Daily Lucky Tarot Horoscope | दैनिक लकी टैरो राशिफल 17 जनवरी 2026 | साल 2026 की पहली 17 तारीख को बना शुभ योग का गजब संयोग, मकर समेत 5 राशियों को शनि कृपा से होगा चौतरफा धन लाभ
Daily Lucky Tarot Horoscope 17 January 2026: कल साल 2026 की पहली 17 तारीख और शनिवार का दिन है. शनिवार का दिन मकर व कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव को समर्पित है. साथ ही इस दिन चंद्रमा गुरु ग्रह की राशि धनु पर संचार करने वाले हैं और पूर्व दिशा की तरफ दिशाशूल लगने वाला है. कल बुध मकर राशि में गोचर करेंगे, जिससे चतुर्ग्रही योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है क्योंकि मकर राशि में बुध ग्रह के साथ शुक्र, सूर्य और मंगल ग्रह की भी युति बन रही है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. कल बन रहे शुभ योग का लाभ 17 जनवरी को सिंह, वृश्चिक, मकर समेत 5 टैरो कार्ड्स राशिफल वालों को मिलने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वाले किसी सामाजिक सेवा संगठन में शामिल हो सकते हैं और धर्म कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. आइए जानते हैं साल 2026 की पहली 17 तारीख का दिन इन टैरो कार्ड्स राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष (आठ ऑफ़ पेंटाकल्स) का टैरो राशिफल (Mesh Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहली 17 तारीख को मेष राशि वालों को शनिदेव की कृपा से कई समस्याओं का समाधान मिलेगा और अधूरे कार्य पूरे होंगे. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कुछ नए बदलाव आ सकते हैं, इनमें से कुछ बदलाव आपके जीवन में बड़े बदलाव ला सकते हैं – जैसे नई नौकरी, नया रोमांटिक रिश्ता या बच्चे होने की खुशी भी. कल आप माता-पिता के साथ किसी नई जगह पर बिजनेस शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, जिसमें किस्मत आपका साथ दे सकती है.
मिथुन (द डेविल) का टैरो राशिफल (Leo Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहली 17 तारीख को मिथुन राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और शनिदेन की कृपा से कई तरहों के विवादों से मुक्ति भी मिलेगी. किसी सामाजिक कार्य में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और वहां आप कुछ नए लोगों से दोस्ती कर सकते हैं. नौकरी में चल रही परेशानियों की वजह से आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ होगा. इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए काफी समय से विदेश जाना चाहते हैं तो कल उनकी इच्छा पूरी हो सकती है.
सिंह (जजमेन्ट) का टैरो राशिफल (Leo Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहली 17 तारीख को सिंह राशि वालों की शनिदेव की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में सभी की सेहत भी अच्छी रहेगी. बिजनेस की वजह से परेशान हैं तो कल शनिदेव की कृपा से आपकी योजनाएं काम आएंगी और देखते-देखते अच्छा लाभ भी शुरू हो जाएगा. माता पिता और बच्चों की सेहत में सुधार आएगा और किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं. सामाजिक संबंध अच्छे रहेंगे और किसी खास व्यक्ति से आपकी जान-पहचान भी हो सकती है, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ होगा.
वृश्चिक (एट ऑफ पेंटाकल्स) का टैरो राशिफल (Scorpio Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहली 17 तारीख को वृश्चिक राशि वालों को कई विवादों से मुक्ति मिलेगी और किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी मिलेगी, जिससे आप जीवन को सही रास्ते पर ले जा पाने की स्थिति में होंगे. कल आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो जल्द ही आपको एक नया प्रोजेक्ट शुरू करने में मदद कर सकता है. परिस्थितियों में अचानक सकारात्मक बदलाव आपको ऊर्जावान और उत्साहित महसूस कराएगा. माता-पिता या किसी प्रियजन के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर बन सकता है.
मकर (स्ट्रैन्थ) का टैरो राशिफल (Makar Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहली 17 तारीख को मकर राशि वालों के सौभाग्य में अच्छी वृद्धि होगी और कई कार्य संपन्न होंगे. कल आपको किसी सरकारी अधिकारी का साथ मिल सकता है, जिसकी मदद आपको समय समय पर मिलती रहेगी. वैवाहिक जीवन की बात करें तो कल आप जीवनसाथी के साथ रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए अपने व्यवहार में और अधिक मिठास और सादगी लाने की कोशिश कर सकते हैं. साथ ही आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं.