Umesh Yadav Tanya Wadhwa Love Story: IPL मैच में दीदार, फिर इश्क चढ़ा परवान, इस खूबसूरत लड़की के प्यार में बोल्ड हुआ ये भारतीय बॉलर

Share to your loved once


Last Updated:

Umesh Yadav Tanya Wadhwa Love Story: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. मैदान पर अपनी तेज रफ्तार गेंदों से बल्लेबाजों के स्टंप उखाड़ने वाले उमेश, दिल्ली की एक साधारण सी लड़की तान्या वाधवा को दिल दे बैठे थे, जो आज उनकी पत्नी हैं. उनके क्रिकेट करियर के बारे में तो फैंस जानते होंगे. चलिए हम आज उनकी प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं. दोनों की पहली मुलाकात आईपीएल मैच के दौरान हुई थी.

umesh yadav tanya wadhwa

जहां एक ओर लोग उमेश के क्रिकेट करियर के बारे में सब जानते हैं, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कम ही चर्चा होती है. लेकिन उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानी है उनकी और उनकी पत्नी तान्या वाधवा की लव स्टोरी. दोनों की पहली मुलाकात एक आईपीएल मैच के दौरान हुई थी. जल्द ही दोस्ती हो गई और यह फ्रेंडशिप प्यार में बदलते वक्त नहीं लगा.

तान्या वाधवा का जन्म 6 अगस्त 1989 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था. वह बचपन से ही फैशन में रुचि रखती थीं. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया और एक फैशन डिजाइनर बनीं. उमेश और तान्या की पहली मुलाकात 2010 में एक IPL मैच के दौरान हुई. एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों की पहचान हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. तान्या का शांत और सरल स्वभाव उमेश को बहुत पसंद आया.

umesh yadav tanya wadhwa

कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. 15 अप्रैल 2013 को नागपुर में उमेश और तान्या ने सगाई की. फिर 29 मई 2013 को होटल सेंटर पॉइंट, नागपुर में उनकी शादी के बंधन में बंधे. शादी में तान्या ने खूबसूरत पारंपरिक लहंगा पहना था, जिसके चलते वह सुर्खियों में रहीं. वहीं, उमेश ने शेरवानी पहनी थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

umesh yadav tanya wadhwa

शादी के बाद दोनों ने एक खुशहाल जीवन की शुरुआत की. 1 जनवरी 2021 को उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया. इस खुशी को उमेश ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया. 1 जनवरी 2022 को जब उनकी बेटी एक साल की हुई, तब उमेश और तान्या ने अपनी बेटी का नाम सबके सामने बताया. उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘हुनर’ रखा. 2023 इस कपल ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया. इस बार भी घर में लक्ष्मी का आगमन हुआ. उमेश ने इसकी जानकारी भी सोशल मीडिया पोस्ट कर दी.

umesh yadav tanya wadhwa

तान्या वाधवा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन वह उमेश यादव और अपने बच्चों संग फोटोज शेयर करती रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 132K फॉलोअर्स हैं. इस कपल को कई मौकों पर मस्ती करते हुए भी देखा जाता है. उमेश यादव भी इंस्टाग्राम पर तान्या और बच्चों संग फोटोज-वीडियो पोस्ट करते रहते हैं.

उमेश के क्रिकेट करियर के बारे में जानें तो उन्होंने अपनी तेज रफ्तार और शानदार गेंदबाजी से दुनिया भर में नाम कमाया. उमेश भारतीय क्रिकेट टीम, आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस समेत कई फ्रेंचाइजी और घरेलू टीम विदर्भ का हिस्सा रहे हैं. उमेश ने अकेले दम पर टीम इंडिया को कई मुकाबले जिताए हैं. हालांकि, 2023 के बाद से उन्हें भारत के लिए किसी भी फॉर्मेट में खेलने का मौका नहीं मिला है. 38 साल के हो चुके उमेश की टीम इंडिया में वापसी अब बेहद ही मुश्किल है.

umesh yadav

उमेश यादव का सबसे यादगार प्रदर्शन 2015 के ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप में देखने को मिला, जहां उन्होंने 18 विकेट लिए और सभी को प्रभावित किया. इसके अलावा IPL में भी उन्होंने कई शानदार रिकॉर्ड बनाए. साल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने उनके फैंस को बहुत खुश किया.

umesh yadav

बात करें उमेश के इंटरनेशनल करियर की तो उनका टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. 57 टेस्ट मैचों में उमेश ने 170 विकेट चटकाए हैं. एक समय वह भारतीय टेस्ट टीम की रीढ़ बने हुए थे. हालांकि, धीरे-धीरे उनकी टीम से छुट्टी हो गई. आखिरी बार 2023 में उमेश यादव ने टेस्ट मैच खेला था. वनडे में उमेश के नाम 75 मैचों में 106 विकेट दर्ज हैं. वहीं, 9 टी20 इंटरनेशनल मैच भी उमेश ने टीम इंडिया के लिए खेले हैं, जिनमें 12 विकेट लिए.

umesh yadav

उमेश यादव 2025 में पिछली बार क्रिकेट के मैदान पर नजर आए थे, जब उन्होंने विदर्भ के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेला. हालांकि, उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. इससे पहले उन्होंने अपनी घरेलू टीम के लिए रणजी ट्रॉफी के मुकाबले भी खेले. अब उमेश यादव का करियर आखिरी पड़ाव पर हैं. ऐसे में वह अपने परिवार संग समय ज्यादा बिताते हैं.

homesports

इस खूबसूरत लड़की पर जान छिड़कता है टीम इंडिया का ये स्टार, IPL में हुए थे दीदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP