जीजा से साली को हुआ प्यार, पहुंच गई मिलने, फिर उठाया ऐसा खौफनाक कदम, जान हर कोई हैरान
Last Updated:
हरदोई में कल एक ऐसी खबर सामने आई जिसने रिश्तों की मर्यादा और सामाजिक ताने-बाने को झकझोर कर रख दिया. रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती की लाशें मिलीं. जब शिनाख्त हुई तो पुलिस भी हैरान रह गई. मरने वाले कोई और नहीं, बल्कि रिश्ते के ‘जीजा और साली’ निकले. एक तरफ घर वाले खामोश हैं, तो दूसरी तरफ शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है.
हरदोई में जीजा साली की मौत.हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर देहात कोतवाली क्षेत्र में एक कपल ने ट्रेन के आगे खड़े होकर खुदकुशी कर ली. पहले तो इनकी पहचान करना इतना मुश्किल हो रहा था क्योंकि शव क्षत-विक्षत अवस्था में थे. उनके कपड़े तक फट गए थे. बाद में पुलिस वालों ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की तब जाकर परिजनों ने पहचाना. जब जांच पड़ताल की गई तो बड़ा ही हैरानी करने वाला मोड़ सामने आया. मरने वाले आपस में जीजा साली थे.
मगर फिर पता नहीं अचानक क्या हुआ. पिछले 6-7 महीने से रितेश घर ही नहीं आ रहा था. इधर, 13 जनवरी की सुबह साकेत की 23 वर्षीय साली मुस्कान घर से यह कहकर गई कि वो मल्लावां बाजार जा रही है. उसे दवा लेनी है. जब काफी देर तक वह वापस घर नहीं पहुंची तो परिजन चिंता में आ गए. साकेत को फोन किया गया. मुस्कान के घरवालों का शक रीतेश पर चला गया.
ट्रेन से कट जाने के कारण प्रेमी युगल के कई टुकड़े हो गए थे. मोर्चरी पहुंचे रीतेश के भाई साकेत ने बाएं कान के पीछे तिल होने और कपड़े देखकर शव की पहचान की. इसी तरह मुस्कान की मां नीतू सिंह ने भी कपड़ों और शरीर के कुछ चिह्नों से शव की पहचान की. मुस्कान के फूफा सर्वेश सिंह का कहना है कि मुस्कान की शादी के लिए लड़का तलाश किया जा रहा था. जल्द से जल्द मुस्कान की शादी करने की योजना बनाई जा रही थी. अगर वह रितेश से शादी करना चाहती थी तो उसको बताना चाहिए था. दोनों परिवार के लोग बैठकर कोई बेहतर विकल्प तलाश करते.
सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि अब तक की जांच में मामला प्रेम प्रसंग का ही निकला है. युवक और युवती आपस में करीबी रिश्तेदार हैं. ट्रेन के आगे खड़े होकर दोनों ने खुदकुशी की है. अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें