Vada Pav Recipe : सर्दियों में उठाएं गर्मागर्म वड़ा पाव का मजा, शेफ कुणाल कपूर से सीखें मुंबई स्टाइल रेसिपी
Vada Pav Recipe : सर्दियों में कुछ गर्मागर्म और झटपट खाने का मन हो तो मुंबई स्ट्रीट फूड का यह फेमस डिश वड़ा पाव परफेक्ट है. गर्मागर्म वड़ा पाव की खासियत यह है कि इसे आप तुरंत बना सकते हैं और इसे आप हर आकेजन में खास सकते हैं. यह ब्रेकफास्ट, टी-टाइम स्नैक, या किसी पार्टी और गेट-टुगेदर के लिए परफेक्ट है. शेफ कुणाल कपूर ने यूट्यूब पर इसकी रेसिपी शेयर की है जो काफी आसान है. इसकी मदद से आप घर पर ही स्ट्रीट फूड का स्वाद ला सकते हैं. इसे रोड ट्रिप, पिकनिक या स्कूल लंचबॉक्स में भी पैक किया जा सकता है. वड़ा पाव बनाने की यह आसान विधि आपको अपने कुकिंग स्किल से परिवार और दोस्तों को प्रभावित करने का मौका देती है.
सामग्री:
बॅटर के लिए:
बेसन – 1 कप
नमक – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 3/4 चम्मच
हल्दी – 1/2 चम्मच
पानी – 1 कप
पाव (सॉफ्ट बन) – 6
आलू मिश्रण के लिए:
तेल – 2 टेबलस्पून
राई (सरसों) – 1 चम्मच
हींग – 1/2 चम्मच
हरी मिर्च (कटी हुई) – 2
करी पत्ते (वैकल्पिक) – 1 मुट्ठी
अदरक (कटा हुआ) – 2 चम्मच
हल्दी – 1/2 चम्मच
उबले और कटे हुए आलू – 1 1/2 कप
नमक – 3/4 चम्मच
तलने के लिए:
तेल
लहसुन की चटनी के लिए:
तेल – 2 टेबलस्पून
लहसुन की कलियाँ – 12
मूंगफली – 1/4 कप
तिल – 3 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टेबलस्पून
धनिया पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
नमक – 1 चम्मच
सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ) – 1/2 कप
विधि:
-बॅटर बनाने के लिए बेसन, नमक, लाल मिर्च और हल्दी को मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. पानी डालकर अच्छी तरह फेंटें.
-आलू मिश्रण के लिए तेल गर्म करें. राई और हींग डालें, फूटने के बाद हरी मिर्च और करी पत्ते डालें. अदरक डालकर 2 मिनट तक भूनें. हल्दी डालकर मिला लें.
-उबले हुए आलू और नमक डालकर 3 मिनट तक पकाएं. मिश्रण को ठंडा होने दें. अब गोल आकार की बॉल्स बनाएं.
-आलू की बॉल्स को बॅटर में डुबोकर मध्यम गर्म तेल में डीप फ्राय करें. सुनहरा होने पर निकाल लें.
-लहसुन की चटनी के लिए तेल गर्म करें. लहसुन भूनें, फिर मूंगफली और तिल डालकर हल्का भूनें. लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक और सूखा नारियल डालें और 2 मिनट तक भूनें. मिश्रण को ब्लेंडर में डालकर मोटा पाउडर बना लें.