Bangladesh Premier League may resume friday: क्रिकेटरों के हड़ताल के बाद एक बार फिर से बांग्लादेश प्रीमियर लीग को शुरू किया जा सकता है.
Last Updated:
Bangladesh Premier League resume: बांग्लादेश क्रिकेट में बवाल के बीच एक बार फिर बीबीएल शुरू हो सकता है. पूर्व डायरेक्टर नजमुल इस्लाम के खिलाफ विरोध में बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने 15 जनवरी को हड़ताल कर दिया था, जिसके कारण टूर्नामेंट के मैच को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन नजमुल इस्लाम को पद हटाए जाने के बाद खिलाड़ी फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं.
बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025-26नई दिल्ली: बांग्लादेशी क्रिकेटरों के हड़ताल के बाद एक बार फिर से बांग्लादेश प्रीमियर लीग को बहाल किया जाएगा. क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर रहे नजमुल इस्लाम के विवादित बयान के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने 15 जनवरी को हड़ताल कर दिया, जिसके कारण बीपीएल के मैच को रद्द करना पड़ गया. खिलाड़ियों के इस फैसले के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश के बीच गुरुवार देर रात एक मीटिंग हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने हड़ताल लेने पर सहमति जताई. ऐसे में शुक्रवार को फिर से बांग्लादेश प्रीमियर लीग के बाहल होने की उम्मीद है. CWAB अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन ने कहा, “क्रिकेट के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए, हम कल शुक्रवार से खेल फिर से शुरू करेंगे. बोर्ड ने हमें आश्वासन दिया है कि हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा.”
बांग्लादेश प्रीमियर लीग का पूरा विवाद बीसीबी के डायरेक्टर नजमुल इस्लाम के एक विवादित बयान से शुरू हुआ था. एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देश के दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी. तमीम इकबाल को उन्होंने भारत का एजेंट कहा था. इसके अलावा नजमुल ने टी20 विश्व कप में न खेल पाने की स्थिति में खिलाड़ियों को मिलने वाले मुआवजे के सवाल पर भी अपमानजनक टिप्पणी की थी. नजमुल इस्लाम ने कहा था कि, “हम उन पर करोड़ों टका खर्च कर रहे हैं और वे कुछ नहीं कर पा रहे हैं. क्या हमें कोई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिला? जब वे नहीं खेल पाते तो हमें उनसे पैसा वापस मांगना चाहिए. मुआवजे का तो सवाल ही नहीं उठता.” नजमुल इस्लाम के इसी बयान से बांग्लादेशी खिलाड़ियों में गुस्सा फूट पड़ा.
नजमुल को किया गया बर्खास्त
नजमुल इस्लाम के बयान से बढ़ते विवाद को देखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें डायरेक्टर के पद से हटा दिया. डायरेक्टर पद से हटाए जाने के साथ ही नजमुल से माफी मांगने के लिए कहा गया है, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े हुए हैं. तमीम इकबाल को भारत का एजेंट वाले बयान पर बांग्लादेश के क्रिकेटरों ने नजमुल इस्लाम की जमकर आलोचना की है.
बीपीएल 2025-26 में और कितने मैच खेले जाने हैं?
बांग्लादेश प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में अब तक कुल 24 मैच खेले जा चुके हैं. लीग चरण में अभी 6 मैच और खेले जाने हैं, जिसके बाद प्लेऑफ की दौड़ शुरू होगी. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 23 जनवरी को खेला जाएगा. लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही है, जिसमें राजशाही वारियर्स की टीम 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर काबिज है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें