BBL Pakistan Mohammad Rizwan failed again for Melbourne Renegades: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान बीबीएल में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए फिर से फेल साबित हुए.
Last Updated:
Mohammad Rizwan BBL: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के लिए डेब्यू बीबीएल सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं जा रहा है. मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलने वाले रिजवान एक बार फिर से फेल हो गए. पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ के खिलाफ मैच में रिजवान सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके कारण उनकी टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा.
बिग बैश लीग में बुरी तरह फेल हुए मोहम्मद रिजवाननई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इन दिनों बिग बैश लीग में खेल रहे हैं. बीबीएल में मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने उन्हें साइन किया है. रिजवान का यह डेब्यू बीबीएल सीजन है, लेकिन उनके लिए यह किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हो रहा है. रिजवान न सिर्फ बुरी तरह फेल रहे हो रहे हैं, बल्कि विदेशी खिलाड़ी के तौर पर वह अपनी टीम के लिए एक बोझ बन गए हैं. हाल ही में रिजवान को मेलबर्न ने एक मैच में पारी के बीच से रिटायर्ड आउट होने के लिए कह दिया था. वहीं अब पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ मैच में भी रिजवान फेल साबित रहे.
पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ मैच में रिजवान 4 गेंद में सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए. रिजवान के लगातार घटिया प्रदर्शन के कारण बीबीएल टीम की सिरदर्द बढ़ चुकी है. इस टूर्नामेंट में रिजवान के प्रदर्शन की बात करें तो विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने 18.88 की औसत से सिर्फ 170 रन बना पाए हैं. ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में रिजवान रन बनाने के लिए बुरी तरह से संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं. इस वजह से पाकिस्तानी खिलाड़ी की खूब आलोचना भी हो रही है, क्योंकि रिजवान पर मेलबर्न की टीम ने करोड़ों रुपए खर्च किए हैं, लेकिन उनका खेल औसत दर्जे भी कम रहा है.
रिजवान की टीम को मिली करारी हार
मोहम्मद रिजवान जिस मैच में 3 रन बनाकर आउट हुए, उसमें उनकी टीम मेलबर्न रेनेगेड्स को 50 रन से करारी हार मिली. सीजन के 36वें मैच में पर्थ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 219 रन का स्कोर खड़ा किया था. पर्थ की तरफ से मैच में फिन एलन ने बेहतरीन 101 रनों की पारी खेली. इसके अलावा मिचेल मार्श ने 20 और लुईस इवांस ने 21 रनों का अहम योगदान दिया. वहीं गेंदबाजी में मेलबर्न की तरफ से सैम इलयॉट ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. इसके अलावा ब्रेंडन डॉगेट, एडम जम्पा और विल सदरलैंड के खाते में 1-1 विकेट आया.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न की शुरुआत बहुत ही खराब रही. टीम ने सिर्फ 1 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया था, लेकिन ओपनर टिम सिफर्ट ने एक छोर से पारी को संभाले रखा. सिफर्ट ने मेलबर्न के लिए सबसे ज्यादा 66 रन बनाए. इसके अलावा जेक फ्रेजर मैकगर्क ने भी 42 रनों का योगदान दिया, लेकिन ये टीम की जीत के लिए ये काफी नहीं रहा और वह 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 167 रन ही बना पाई. पर्थ की तरफ से गेंदबाजी में सबसे ज्यादा कूपर कोनली और माहिल बियर्डमैन ने 2-2 विकेट लिए. वहीं ल्यूक होल्ट और एरोन हार्डी ने 1-1 विकेट झटके.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें