aaj ka Vrishchik rashifal 16 January 2026 Scorpio horoscope in hindi
दरभंगाः वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 16 जनवरी 2026 का दिन उपलब्धियों और सतर्कता का मिला-जुला परिणाम लेकर आ रहा है. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित शंभूनाथ झा के अनुसार, आज जहां समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. वहीं कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता आपकी चिंता बढ़ा सकती है. व्यापार में सफलता के योग तो हैं, लेकिन पारिवारिक कलह और स्वास्थ्य पर होने वाला खर्च आपको मानसिक तनाव दे सकता है.
कार्यक्षेत्र और व्यवसाय:सावधानी ही सफलता की कुंजी
आज व्यापार और व्यवसाय के नजरिए से दिन लाभकारी सिद्ध हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता आपको बड़ी सफलता दिला सकती है, लेकिन सिक्का का दूसरा पहलू यह है कि आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे. पंडित जी के अनुसार कामकाज में थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है, क्योंकि गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की फिराक में रहेंगे. आय और व्यय का संतुलन बना रहेगा. जिससे आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी.
स्वास्थ्य और परिवार:संतुलन बनाना होगा जरूरी
सेहत के मोर्चे पर आज का दिन थोड़ा खर्चीला साबित हो सकता है. स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए आपको समय और धन, दोनों व्यय करने पड़ सकते हैं. विशेष रूप से खान-पान में लापरवाही न बरतें. वहीं पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. घर में अशांति का वातावरण बनने की आशंका है, इसलिए सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान वाणी पर संयम रखें और सावधानी बरतें.
लव लाइफ: भावनाओं का सम्मान बढ़ाएगा नजदीकी
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा. यदि आप अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करते हैं. उनके नजरिए को समझते हैं, तो आपके रिश्ते में मजबूती आएगी. छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना ही प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे आसान तरीका होगा.
आज के विशेष उपाय और शुभ अंक
वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करना चाहिए. यह उपाय मानसिक शांति और शत्रुओं पर विजय दिलाने में सहायक होगा. आज आपके लिए 1, 4, 5, 3, 5, 6 और 2, 5, 6 के अंक अनुकूल रहेंगे. शुभ रंग हरा है.
आज के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
कामकाज में एकाग्रता बनाए रखें और प्रतिद्वंद्वियों की हर चाल पर नजर रखें. परिवार में धैर्य से काम लें, विवादों को तूल न दें. बाहर के खाने से बचें और योग-प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें.